फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime Police took out a procession of young man who blackmailed the girl

Ujjain Crime: युवती को ब्लैकमेल करने वाले युवक का पुलिस ने निकाला 'जुलूस', नहाते हुए वीडियो बनाया था

Fri, 14 Apr 2023 06:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 06:03 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में नहाते हुए एक युवती का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक का जुलूस निकाला। साथ ही मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
Ujjain Crime Police took out a procession of young man who blackmailed the girl
आरोपी युवक का निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के तराना में हॉस्पिटल रोड स्थित शोरूम में काम करने वाले युवक ने नहाते हुए एक युवती का वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस बात की सूचना जब युवती ने पुलिस को दी तो पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला।

विज्ञापन


तराना थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया, शोरूम पर काम करने वाले अमन खान ने शोरूम के पीछे स्थित घर के खुले बाथरूम में नहाते हुए एक युवती का वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती अमन की बात सुनकर घबरा गई, उसे कुछ समझ नहीं आया। लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए इस बात की सूचना तुरंत परिजनों को दी और इसके बाद यह मामला थाना तराना पहुंचा। तराना थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि शिकायत मिलते ही तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध...
युवती का नहाते हुए वीडियो बनाए जाने की जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को लगी, वैसे ही उन्होंने थाने पहुंचकर विरोध जताया और थाने का घेराव भी किया। बताया जाता है कि पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को जहां अमन का सार्वजनिक जुलूस निकाला। वहीं, उसके मोबाइल की भी जांच की जा रही है, जिससे कि पुलिस को इस मामले के अलावा और भी सुबूत मिलने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed