{"_id":"642ed6955df490570b0a7df8","slug":"ujjain-crime-lokayukta-in-ujjain-arrested-constable-taking-bribe-of-rs-25-000-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: लोकायुक्त ने पकड़ा रिश्वतखोर आरक्षक, 25 हजार रुपये के साथ-हाथ लाल पेंट भी किया जप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: लोकायुक्त ने पकड़ा रिश्वतखोर आरक्षक, 25 हजार रुपये के साथ-हाथ लाल पेंट भी किया जप्त
Thu, 06 Apr 2023 07:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Apr 2023 07:56 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर आरक्षक को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। साथ ही लाल पेंट भी जप्त किया।
विज्ञापन
आरक्षक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में सट्टे के केस में झूठा फंसाने का दबाव बनाकर एक आरक्षक एक लाख के लिए कुछ लोगों को डरा रहा था। लेकिन इन लोगों ने जब आरक्षक से कुछ लेन-देन की बात कही तो सौदा लगभग 25 हजार रुपये में तय हुआ था। इसी राशि को लेकर गुरुवार शाम को आरक्षक को रुपये देने ये लोग पहुंचे थे, जिन्होंने आरक्षक को जैसे ही पैसे दिए वैसे ही लोकायुक्त ने आकर आरक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए लोकायुक्त डीएसपी सुनील तलेन ने बतायास, मुकेश उर्फ मुकुल धन्नानी के एक दोस्त को कुछ दिनों पहले चिमनगंज थाने के आरक्षक रवि कुशवाह ने सट्टे के मामले में पकड़ा था। उसके बाद आरक्षक रवि कुशवाह उसके अन्य दोस्तों को भी इस मामले में फंसाने को लेकर दबाव बनाते हुए एक लाख रुपये मांग रहा था। इन्हीं रुपयों को लेकर मुकेश यह रुपये देने पहुंचा था। जहां उसने आरक्षक रवि कुशवाह को 25 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन
आरक्षक द्वारा यह रुपये हाथ में लेते ही लोकायुक्त के बलवीर यादव, इंस्पेक्टर बसंत श्रीवास्तव और दीपक शेजवार ने रवि कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सुनील तलेन ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जब आरक्षक रवि कुशवाह के हाथ दिलवाए गए तो वह रंगीन हो गए। इस कार्रवाई में आरक्षक का पेंट भी जप्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
