{"_id":"64bfa27400124e160b02b834","slug":"ujjain-crime-husband-commits-suicide-after-wife-refuses-to-drink-alcohol-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: बीवी ने शराब पीने से रोका तो पति हो गया नाराज, कमरे में गया और आत्महत्या कर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: बीवी ने शराब पीने से रोका तो पति हो गया नाराज, कमरे में गया और आत्महत्या कर लिया
Tue, 25 Jul 2023 03:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:52 PM IST
सार
Ujjain Crime: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि व्यक्ति शराब पीने का आदी था और वह शराब पी ही रहा था कि उसकी पत्नी ने टोक दिया। ऐसे में व्यक्ति नाराज होकर चला गया और कमरे में जाकर फांसी लगा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के आगर रोड उद्योगपुरी की फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा शराब पीने से रोकने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने घर में देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि किशनपुरा निवासी मनीष (42) पिता मदनलाल गोठवाल आगर रोड की फैक्ट्री में काम करता था। मनीष शराब पीने का आदी था और रात में वह घर पर शराब पी रहा था। इस पर उसकी पत्नी मंजू ने उसे शराब पीने से रोका। इस बात पर वह नाराज हो गया और कमरे में जाकर फांसी लगा लिया।
विज्ञापन
बता दें कि जब मंजू कमरे में पहुंची तो मनीष की लाश झूलती मिली। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करा लिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
