फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime Fraud of 52 thousand rupees in the name of updating KYC

Ujjain Crime: KYC अपडेट करने के नाम ठगी, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से गायब हो गए 52 हजार रुपये

Wed, 05 Apr 2023 09:57 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Apr 2023 09:57 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में केवाईसी अपडेट करने के नाम पर 52 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जैसे ही ठगी की ओर से दिए गए लिंक पर क्लिक किया, तुरंत उसके खाते से 52 हजार रुपये कट गए। 

विज्ञापन
Ujjain Crime Fraud of 52 thousand rupees in the name of updating KYC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में आठ महीने पहले केवाईसी अपडेट करवाने के नाम पर एक बुजुर्ग के पास मैसेज आया था। इस मैसेज में एक लिंक भेज दी गई थी, जिसके बारे में लिखा था कि इस लिंक के माध्यम से आप अपना केवाईसी तत्काल अपडेट करवा सकते हैं। बुजुर्ग ने मैसेज पर दी गई जानकारी पर भरोसा करते हुए जब लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से 52 हजार रुपये गायब हो गए थे।

विज्ञापन


बता दें कि घटना घटित होने के बाद बुजुर्ग तुरंत चिमनगंज थाने पहुंचा था, लेकिन यह मामला साइबर सेल का होने की बात कहकर मामला दर्ज नहीं किया गया था। पूरे मामले में पुलिस और साइबर सेल की ओर से की गई जांच के बाद अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हरिशचंद्र पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 53 साल निवासी नागेश्वरधाम कालोनी कानीपुरा रोड ने 16 अगस्त 2022 को शिकायत की थी कि उसके पास केवाईसी अपडेट करने का एक मैसेज आया था। इसमें एक लिंक थी, जिस पर क्लिक करने पर उसके बैंक खाते से 52 हजार रुपये गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के लिए मामला आईटी सेल को भेजा था। जहां से पुलिस को जानकारी मिली है कि हरिशचंद्र के खाते से गायब रुपये सूरज कुमार पुत्र राजेशदास भूरी बी-ब्लॉक बुधनी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए हैं। मामले में पुलिस ने आठ महीने बाद सूरज के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा-420 के तहत केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed