फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime 24 boxes of illicit liquor found loaded in Bolero two people detained

Ujjain Crime: बोलेरो में भरी मिली अवैध शराब की 24 पेटियां, दो लोगों को हिरासत में लिया गया

Wed, 27 Mar 2024 09:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Mar 2024 09:46 PM IST
सार

बोलेरो में अवैध शराब की 24 पेटियां भरी हुई मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Ujjain Crime 24 boxes of illicit liquor found loaded in Bolero two people detained
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में मक्सीरोड पर बोलेरो से अवैध शराब परिवहन होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। कुछ देर में ही बोलेरो आती दिखाई दी तो उसे रोका गया। उसमें सवार दो युवकों को हिरासत में लिया गया और तलाशी ली गई। बोलेरो से अवैध शराब की पेटियां बरामद हो गई।

विज्ञापन


पंवासा थाना एसआई नितेश मिठौरे ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिना नबंर की बोलेरो में विजयागंज मंडी से ताजपुर की ओर जाने वाले हैं, जिसमें अवैध शराब भरी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और मक्सीरोड पर सर्चिंग करते हुए बिना नंबर की बोलेरो दिखाई देते हुए उसे रोका गया, जिसमें दो युवक सवार थे। जिन्हें हिरासत में लेकर गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें भरी देशी शराब की 24 पेटी बरामद हो गई। पांच पेटी बीयर की भी होना सामने आई।
विज्ञापन


बोलेरो जब्त कर दोनों युवकों को थाने लाया गया। जहां पूछताछ में एक नाम नरेन्द्र निवासी तराना और दूसरे का शंकर निवासी देवास होना सामने आया। जानकारी सामने आई है कि दोनों देवास से शराब लेकर तराना की ओर जा रहे थे। एसआई मिठौरे के अनुसार, बरामद की गई शराब की कीमत 90 हजार रुपये होना सामने आया है। दोनों युवकों के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। बोलेरो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं, दोनों का अपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed