फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Corporator did not come to meet after giving time, angry Congress councilors pasted memorandum

Ujjain: टाइम देने के बाद मिलने नहीं पहुंचे निगमायुक्त, आक्रोशित कांग्रेस पार्षदों ने गेट पर चस्पा किया ज्ञापन

Thu, 22 Jun 2023 12:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 22 Jun 2023 12:20 PM IST
सार

कुछ मांगों को लेकर नेता प्रतिपक्ष रवि राय और कांग्रेस पार्षद दल निगमायुक्त कार्यालय पहुंचा था, लेकिन जब टाइम देने के बावजूद निगमायुक्त यहां नहीं पहुंचे तो कांग्रेस पार्षद दल ने यह ज्ञापन निगमायुक्त के कार्यालय के दरवाजे पर चस्पा कर दिया।

विज्ञापन
Ujjain: Corporator did not come to meet after giving time, angry Congress councilors pasted memorandum
निगमायुक्त के दरवाजे पर ज्ञापन चस्पा करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन नगर निगम में भाजपा बोर्ड को बने एक वर्ष पूर्ण होने वाला है, लेकिन यहां निर्माण कार्यों की स्थिति बिल्कुल शून्य है। महापौर मुकेश टटवाल अखबारों के माध्यम से बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार से निगम में अब तक पैसा नहीं ला पाए। नगर निगम, नगर पंचायत, पंचायत सब खाली पड़ी है। पार्षद जब वार्ड में पहुंचते हैं तो यहां की जनता उन्हें देखकर विकास करने कहती है। कोई खराब पड़ी सड़क को बताता है तो कोई खराब स्ट्रीट लाइट, कचरा गाड़ियों के समय पर ना आना और पेयजल की समस्या से अवगत करवाता है। लेकिन महापौर और जिम्मेदारों को निगम के खजाने को भरने के बजाय इधर-उधर घूमने से फुर्सत नहीं है। ऐसी ही कुछ मांगों को लेकर नेता प्रतिपक्ष रवि राय और राजेंद्र वशिष्ठ के साथ निगमायुक्त रोशन सिंह से मिलकर ज्ञापन देने कांग्रेस पार्षद दल निगमायुक्त कार्यालय पहुंचा था, लेकिन जब टाइम देने के बावजूद निगमायुक्त यहां नहीं पहुंचे तो कांग्रेस पार्षद दल ने यह ज्ञापन निगमायुक्त के कार्यालय के दरवाजे पर चस्पा कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रवि राय और कांग्रेस नेता राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि भाजपा बोर्ड में निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। कोई नए काम नहीं हो रहे हैं। वार्डों में विकास कार्य पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है। पिछली बार के निर्माण कार्य का कोटा लेप्स हो चुका है और इस बार भी स्थिति कुछ यही है कि इसके लैप्स होने की पूरी संभावना है। नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने बताया कि ऐसी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आज हम निगमायुक्त रोशन सिंह से मिलने कार्यालय पर आए थे, लेकिन जब वे समय पर नहीं आए तो हमने उनके कार्यालय के दरवाजे पर अपना ज्ञापन चस्पा कर दिया है। उन्होंने बताया कि हमारी पांच मांगे हैं, यदि कोई मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो हम 4 जुलाई 2023 को मंच लगाकर हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed