फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Collector's order also ineffective, Chinese manja is still being sold in the city

Ujjain: कलेक्टर का आदेश भी बेअसर, शहर में अब भी बिक रहा चायनीज मांझा, एक हफ्ते में दो लोग पकड़ाए

Mon, 02 Jan 2023 04:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 04:58 PM IST
सार

उज्जैन कलेक्टर ने चायनीज मांझे को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। ये तक कहा गया था कि जो प्रतिबंधात्मक धागे का कारोबार करता पाया जाएगा, उसकी मकान-दुकान पर बुलडोजर चलवा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Ujjain: Collector's order also ineffective, Chinese manja is still being sold in the city
उज्जैन पुलिस ने चायनीज मांझा जब्त किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में चायनीज मांझे को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है। उज्जैन कलेक्टर ने इसके लिए प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किए थे, पर इसका भी कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। उज्जैन सहित कई जिलों में प्रतिबंधित मांझे को बेचा जा रहा है। बीते एक हफ्ते में दो कार्रवाई में चायनीज मांझा पकड़ाया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि उज्जैन कलेक्टर ने चायनीज मांझे को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। ये तक कहा गया था कि जो प्रतिबंधात्मक धागे का कारोबार करता पाया जाएगा, उसकी मकान-दुकान पर बुलडोजर चलवा दिया जाएगा। इसके बाद से ही चाइनीज मांझे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा सख्त कदम उठा रहा है। उज्जैन एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि कलेक्टर के आदेश का पालन कराते हुए यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि कोई जानबूझकर चाइनीज मांझा बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके अवैध निर्माण को भी तोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रशासन पतंग और मांझे के थोक व्यापारियों पर नजर रखे हुए है। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि मकर संक्रांति के बाद भी इन व्यापारियों पर नजर रखी जाएगी। प्रतिबंध का आदेश अधिकारियों की ओर से 20 जनवरी तक लागू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पुलिस ने एक हफ्ते में दो कार्रवाइयों में चायनीज मांझा जब्त किया है। माधवनगर सीएसपी विनोद कुमार मीणा और थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि देसाई नगर चौराहे पर बाइक से चायनीज मांझा ले जाया जा रहा है। पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों को रोका तथा तलाशी ली तो उनके पास रखे पैकेट में से 48 गट्टे चायना के मांझे के मिले। दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 13 एफक्यू 1272 को जब्त कर लिया था। पुलिस ने बताया था कि पकड़ाए आरोपियों का नाम विनय पिता हरिनारायण खत्री है तथा वह तराना का रहने वाला है। आरोपी अंजूश्री कॉलोनी में किराए से मकान लेकर रहता है तथा दूसरा आरोपी नाबालिग है और वह देसाई नगर का रहने वाला है। आरोपियों ने बताया कि वे इंदौर से मांझा लाकर यहां बेचते हैं। दोनों के खिलाफ धारा 188 में कार्रवाई की गई थी। 


दूसरी कार्रवाई चिमनगंज पुलिस ने की थी। गांधीनगर से एक व्यक्ति इकबाल खान को प्रतिबंधित चायना डोर बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से 346 चकरियां बरामद की हैं। ये भी इंदौर से ही चायना डोर खरीदकर लाया था। एसएसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि चायनीज मांझा बेचने वालो पर रासुका जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिर चाहे वह ऑनलाइन बेचने वाला हो या दुकान से। चाइना मांझा बेचने और खरीदने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम गुप्त तौर पर काम कर रही है। अगर किसी ने चाइना मांझा खरीदा तो ऐसे उपयोगकर्ता को भी जेल भेजा जाएगा। अगर शहर में कोई चाइना मांझा बेच रहा है तो पुलिस कंट्रोल रूम की हेल्पलाइन 0734-2525253 पर सूचना दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed