फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain CM Shivraj will come to Ujjain on September 20 will inaugurate MSME cluster by inaugurating

Ujjain News: 20 सितंबर को उज्जैन आएंगे CM शिवराज, लोकार्पण और भूमिपूजन कर MSME क्लस्टर का करेंगे उद्घाटन

Mon, 18 Sep 2023 05:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 05:23 PM IST
सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगामी 20 सितंबर को उज्जैन आगमन प्रस्तावित है। जहां वे मेघदूत पार्किंग स्थल, श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र तथा श्रद्धालुओं के लिए जन-सुविधा का लोकार्पण, उज्जैन भक्त निवास और फैसेलिटी सेंटर का भूमिपूजन करेंगे।

विज्ञापन
Ujjain CM Shivraj will come to Ujjain on September 20 will inaugurate MSME cluster by inaugurating
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में आगामी 20 सितंबर को नीमनवासा स्थित 1.33 हेक्टेयर भूमि पर प्लास्टिक क्लस्टर का सीएम शिवराज सिंह चौहान भूमिपूजन करेंगे। साथ ही वे राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय और जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हित लाभ वितरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन


बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, एडीएम अनुकूल जैन, सीईओ स्मार्ट सिटी आशीष पाठक, सीईओ यूडीए संदीप सोनी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में सांसद ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जाएं। विधायक पारस जैन ने कहा कि श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र के लोकार्पण के अवसर पर अनाथ बच्चों और दिव्यांगजनों को भी भोजन करवाया जाएंगे। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं, विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के हितग्राही, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाए। इसके अतिरिक्त स्व-सहायता समूह, एमएसएमई को भी शामिल किया जाए। श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र के लोकार्पण के दौरान वेदपाठी बटुक और पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार करवाया जाए। अन्नक्षेत्र में महामण्डलेश्वर, सन्तों और सरकारी मन्दिरों के पुजारियों को आमंत्रित किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्य कार्यक्रम स्थल हरीफाटक ब्रिज के समीप बनाया जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed