फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Children who went to bathe in the pond died due to drowning

Ujjain: तालाब में नहाने गए बच्चों की डूबने से मौत, घर से घूमने की बात कह कर निकले थे मासूम, परिजनों को मिले शव

Fri, 23 Jun 2023 09:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 09:02 AM IST
सार

उज्जैन के गरोठ मार्ग पर बने अस्थायी तालाब में डूबने से दो नाबालिगों की मौत हो गई। बच्चे घर से घूमने की बात कह कर निकले थे, जब देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश में निकले थे।

विज्ञापन
Ujjain: Children who went to bathe in the pond died due to drowning
बच्चे जिनकी तालाब में डूबने से मौत हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार रात कालियादेह गांव में कुछ ग्रामीण दो बच्चों को तलाश रहे थे। बच्चे घर से निकले तो घूमने के लिए थे, लेकिन जब उज्जैन गरोठ मार्ग पर इन्हें एक तालाब में पानी भरा हुआ दिखा तो दोनों अपने कपड़े मोबाइल और चप्पल तालाब के किनारे रखकर नहाने चले गए। बच्चों को तालाब की गहराई अंदाजा न होने के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी। देर रात गांव के लोग जब तालाब तक पहुंचे तो उन्होंने बच्चों की चप्पल कपड़े और मोबाइल देखकर अंदाजा लगाया कि बच्चों के साथ कोई अनहोनी घटित हुई है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी गई और पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाल लिए हैं। 
विज्ञापन


सीएसपी सचिन परते ने बताया कि मृतक विनीत पिता जितेंद्र विश्वकर्मा (16) और गोपाल उर्फ राघव पिता मनोहर चौधरी (15) हैं। दोनों ही कालियादेह गांव के रहने वाले हैं। गांव के पास में उज्जैन- गरोठ मार्ग का निर्माण चल रहा है। मार्ग में मिट्टी की जरूरत के लिए पंचक्रोशी मार्ग पर एक तालाब की खुदाई की गई। जिसमें पानी भर जाने से इसमें नहाने के लिए विनीत और गोपाल शाम को घर से निकले थे। जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजन और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब के किनारे मोबाइल और चप्पल रखी हुई थी। इससे आशंका हुई थी कि दोनों हादसे का शिकार हुए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले व अस्पताल भिजवाए। 
विज्ञापन


तहसीलदार को की गई थी शिकायत
सरपंच आजाद पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत ने खुदाई के लिए एनओसी नहीं दी थी और न ही अनुमति जारी की थी, बावजूद करीब 40 फीट गहराई तक खुदाई कर दी गई। पंचायत की तरफ से तहसीलदार को लिखित में भी शिकायत की गई थी, कि जिम्मेदार तय से अधिक गहराई तक खुदाई कर रहे हैं। हादसे की आशंका है। बावजूद कोई रोक- टोक नहीं हुई और अंततः हादसा हो ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed