फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Child dies during traffic arrangement in former CM Kamal Nath's meeting

Ujjain News: पूर्व सीएम कमलनाथ की सभा में ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान बच्चे की मौत, सिर पर चोट लगने से गई जान

Mon, 19 Jun 2023 03:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 03:52 PM IST
सार

पूर्व सीएम कमलनाथ की सभा में ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान एक बच्चे की ट्रैक्टर से गिरने से मौत हो गई।  

विज्ञापन
Ujjain: Child dies during traffic arrangement in former CM Kamal Nath's meeting
ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चुनावी शंखनाद करने सोमवार को महिदपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उसके बाद आमसभा को संबोधित भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को सुबह जब आमसभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान एक बच्चे की ट्रैक्टर से गिरने पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


आठ वर्षीय शिवम अपने परिजनों के साथ मामा के घर महू जा रहा था, उसी समय महिदपुर में चल रही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा के दौरान पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था संभाली जा रही थी, इस दौरान ऐसा कुछ घटित हुआ कि ट्रैक्टर को आगे पीछे लेने के कारण अचानक शिवम ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के दौरान शिवम की मां भी उसके पास ही बैठी थी, लेकिन वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही अचानक शिवम ट्रैक्टर से नीचे गिरा और सिर में चोट लगने के कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिजन शिवम को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी लगते ही महिदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे के शव को पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed