फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Celebrated the success of Chandrayaan-3 people congratulated each other by feeding them sweets

Ujjain: चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जश्न, शहरवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई, जमकर आतिशबाजी की

Thu, 24 Aug 2023 09:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 09:49 AM IST
सार

Ujjain News: धार्मिक नगरी उज्जैन में लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न धूमधाम से मनाया। शहरवासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर ढोल धमाकों की थाप पर थिरके।

विज्ञापन
Ujjain: Celebrated the success of Chandrayaan-3 people congratulated each other by feeding them sweets
चंद्रयान की सफलता का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसकी खुशी में एक ओर पटाखे फोड़े जा रहे हैं तो दूसरी और ढोल धमाकों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोग जश्न मना रहे हैं। धार्मिक नगरी उज्जैन में भी मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर टावर चौक पर जश्न का माहौल दिखाई दिया। शाम 6:03 पर जैसे ही चांद पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई वैसे ही चारों ओर खुशियों का माहौल छा गया। टावर चौक पर भाजपा और कांग्रेस के साथ ही विभिन्न संगठन के पदाधिकारी ढोल धमाकों के साथ पहुंचे थे, उनके उत्साह को शहरवासियों ने और भी बढ़ा दिया। जहां चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर कोई पटाखे जला रहा था तो कोई ढोल की धुन पर नाच रहा था। टावर चौराहे पर कुछ ऐसा नजारा दिखाई दे रहा था कि युवा ही नहीं छोटे-छोटे बच्चे भी अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए इस जश्न की खुशियां मनाने के साथ एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। 
विज्ञापन


चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर जश्न मना रहे शहरवासियों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए सबसे पहले इसरो को इस सफलता की बधाई दी और कहा कि इस सफलता के हकदार सिर्फ आप हैं... आज भारत चांद पर है और हम भी चांद पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed