फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Bowed head to seek blessings from sage and lost gold chain and ring

उज्जैन में अनोखी वारदात: साधु से आशीर्वाद लेने के लिए सिर झुकाया...और गवां बैठे सोने की चेन और अंगूठी

Thu, 21 Dec 2023 11:02 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 11:02 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले से चोरी की अनोखी वारदात सामने आई है। यहां साधु का आशीर्वाद लेने के लिए एक कर्मचारी ने जैसे ही सिर झुकाया, वैसे ही सोने की चेन और अंगूठी चोरी हो गई।

विज्ञापन
Ujjain Bowed head to seek blessings from sage and lost gold chain and ring
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पैदल टहलने निकले विक्रम विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ ठगी की वारदात होने का मामला सामने आया है। कार में आए दो लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। नागझिरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन


नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम शकरवासा में रहने वाले नगजीराम पिता घीसाजी झाला (75) विक्रम विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। 16 दिसंबर शाम वह घर से पैदल टहलने के लिए निकले थे। मेन रोड पर आने के बाद उनके पास एक कार आकर रूकी। चालक ने पता पूछने के लिए नगजीराम झाला को रोका, चालक पता पूछता उससे पहले बोला कि पीछे नागा साधु महाराज बैठे हैं, आशीर्वाद ले लो। नगजीराम कुछ समझ पाते, नागा साधु ने फूल और रूद्राक्ष लेने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने जैसे ही सिर झुकाकर फूल और रूद्राक्ष लिया, सुध-बुध खो बैठे। इस दौरान नागा साधु ने उनके हाथ से सोने की अंगूठी और गले की चेन निकाल ली। कुछ देर बाद नगजीराम को होश आया तो कार जा चुकी थी। हाथ की अंगूठी और चेन गायब थी। उन्होंने मामले की शिकायत नागझिरी थाने पहुंचकर दर्ज कराई। दो दिन की जांच के बाद पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। टीआई के एस गेहलोत ने बताया कि कार सवार बदमाशों की तलाश शुरू की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed