फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Babu of Housing Board was taking ten thousand in bribe, Lokayukta team arrested

Ujjain: हाउसिंग बोर्ड का बाबू रिश्वत में ले रहा था दस हजार, लोकायुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

Fri, 15 Jul 2022 05:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 05:48 PM IST
सार

उज्जैन लोकायुक्त को राहुल दांगी ने शिकायत की थी। राहुल ने टीम को बताया था कि वह मकान नामांतरण करवाने के लिए हाउसिंग बोर्ड के बाबू बालमुकुंद मालवीय से मिला था। बाबू ने काम के बदले दस हजार की रिश्वत की मांग की थी। 

विज्ञापन
Ujjain: Babu of Housing Board was taking ten thousand in bribe, Lokayukta team arrested
उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड के रिश्वतखोर बाबू पर कार्रवाई की है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड के रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार किया है। वह मकान  नामांतरण के नाम पर दस हजार रुपये ले रहा था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उज्जैन लोकायुक्त को राहुल दांगी ने शिकायत की थी। राहुल ने टीम को बताया था कि वह मकान नामांतरण करवाने के लिए हाउसिंग बोर्ड के बाबू बालमुकुंद मालवीय से मिला था। बाबू ने काम के बदले दस हजार की रिश्वत की मांग की थी। 


लोकायुक्त डीएसपी बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत की पड़ताल करवाई गई। जब शिकायत सही पाई गई तो बाबू को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। फरियादी राहुल से भरोसा दिलाया गया कि वह उसे दस हजार रुपये दे देगा। समय और जगह तय की गई। टीम ने फरियादी को दस हजार रुपये लेकर हाउसिंग बोर्ड कार्यालय पर भेजा। जैसे ही राहुल ने रुपये बाबू बालमुकुंद मालवीय को रुपये दिए, वैसे ही टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed