{"_id":"65065e645f895a82cc071b94","slug":"ujjain-baba-mahakal-hyderabad-devotee-offered-three-kg-silver-crown-to-baba-mahakal-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Baba Mahakal: हैदराबाद के भक्त ने बाबा महाकाल को चढ़ाया तीन किलो का चांदी का मुकुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Baba Mahakal: हैदराबाद के भक्त ने बाबा महाकाल को चढ़ाया तीन किलो का चांदी का मुकुट
Sun, 17 Sep 2023 07:33 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 17 Sep 2023 07:33 AM IST
सार
Ujjain Baba Mahakal: श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले भगवान महाकाल के भक्तों द्वारा कई तरह की सामग्री बाबा के चरणों में अर्पित की जाती है। शनिवार को हैदराबाद के एक भक्त ने भगवान महाकाल को तीन किलो वजन का चांदी का मुकुट चढ़ाया। मुकुट की अनुमानित कीमत करीब दो लाख सत्तर हजार रुपये है।
विज्ञापन
चांदी का मुकुट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में हैदराबाद से पधारे अरुण कुमार और राहुल कुमार द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी यश शर्मा की प्रेरणा से दो किलो 988 ग्राम का चांदी का मुकुट भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया गया। इसे मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई।
विज्ञापन
बता दें कि यह जानकारी कोठार प्रभारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाए दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं।
विज्ञापन
मंदिर के नंदी मडंपम में मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने चांदी का छत्र प्राप्त कर दानदाता को रसीद प्रदान कर भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा व तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। गौरतलब है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश भर से आने वाले भक्त बाबा महाकाल के चरणों में सोने-चांदी के आभूषण व अन्य समाग्री दान करते है।
विज्ञापन
