फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Baba Mahakal dressed as Sheshnag on the second day of Shiv Navratri, Pranay Adani visited Baba

Ujjain: शिव नवरात्रि के दूसरे दिन शेषनाग धारण कर सजे बाबा महाकाल, प्रणय अदाणी ने किए बाबा के दर्शन

Fri, 01 Mar 2024 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 07:56 PM IST
सार

श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राम्हणों द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान जी का अभिषेक एकादश-एकादशनी रूद्रपाठ से किया गया। वहीं प्रणव विनोद अडानी ने महाकाल के दर्शन किए। 

विज्ञापन
Ujjain: Baba Mahakal dressed as Sheshnag on the second day of Shiv Navratri, Pranay Adani visited Baba
महाकाल का आकर्षक शृंगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि का उत्सव बड़ी धूम-धाम व उल्हास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान का नौ दिवस तक अलग-अलग रूपों में शृंगार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण स्थित कोटितीर्थ के तट पर श्री गणेश पूजन व श्री कोटेश्वर महादेव भगवान का पूजन-अभिषेक-आरती के साथ शिव नवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिवस का प्रारंभ हुआ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राम्हणों द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान जी का अभिषेक एकादश-एकादशनी रूद्रपाठ से किया गया। पूजन का यह क्रम आठ मार्च 2024 तक प्रतिदिन चलेगा। दोपहर में 3 बजे सांध्य पंचामृत पूजन के पश्चात श्री महाकालेश्वर भगवान ने भांग शृंगार कर निराकार से साकार रूप धारण किया। शिव नवरात्रि के दूसरे दिन संध्या पूजन के पश्चात भगवान श्री महाकालेश्वर ने शेषनाग धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। 
विज्ञापन


भगवान श्री महाकालेश्वर को गुलाबी रंग के नवीन वस्त्र के साथ मेखला, दुप्पटा, मुकुट, मुंड-माला, छत्र आदि से सुसज्जित कर भगवान जी का भांग, चंदन व सूखे मेवे से शृंगार किया गया। साथ ही भगवान श्री महाकालेश्वर को मुकुट, मुंड माला, नागकुंडल एवं फलों की माला के साथ शेषनाग धारण करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रागंण में शिवनवरात्रि निमित्त सन् 1909 से कानडकर परिवार, इंदौर द्वारा वंशपरंपरानुगत हरिकीर्तन की सेवा दी जा रही है। इसी तारतम्य में कथारत्न हरि भक्त परायण पं. रमेश कानडकर जी के शिव कथा, हरि कीर्तन का आयोजन मंदिर परिसर में नवग्रह मंदिर के पास संगमरमर के चबूतरे पर चल रहा है। शुक्रवार को पं.श्री कानडकर ने श्री धनधान्येश्वर महादेव जी की कथा का वर्णन किया। तबले पर संगत असीम कानडकर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Ujjain: Baba Mahakal dressed as Sheshnag on the second day of Shiv Navratri, Pranay Adani visited Baba
अदाणी ने महाकाल के दर्शन किए। - फोटो : सोशल मीडिया
अदाणी इंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने किए श्री महाकालेश्वर के दर्शन
अदाणी इंटरप्राइजेस के निदेशक प्रणव विनोद अदाणी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। पूजन आकाश पुजारी ने संपन्न करवाया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक के निज सचिव प्रशांत त्रिपाठी, सत्कार सहायक चन्द्रप्रकाश शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने अदाणी का सम्मान किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed