फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Baba Mahakal decorated with Tripund in Bhasma Aarti decorated in this form to bid farewell to Ganpati

Ujjain: भस्म आरती में त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, गणपति बप्पा की विदाई के बाद इस रूप में किया गया श्रृंगार

Wed, 18 Sep 2024 08:07 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 18 Sep 2024 08:07 AM IST
सार

बाबा महाकाल का त्रिपुंड लगाकर अलौकिक श्रृंगार किया गया। भगवान को नवीन मुकुट धारण कराया गया, जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

विज्ञापन
Ujjain: Baba Mahakal decorated with Tripund in Bhasma Aarti decorated in this form to bid farewell to Ganpati
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज बुधवार को भस्म आरती में बाबा महाकाल को त्रिपुंड लगाकर श्रृंगारित किया गया। बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे, जिसके बाद बाबा भस्म आरती की गई। इस दौरान बाबा महाकाल के दर्शन कर हजारों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। 

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर बुधवार को आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। बाबा महाकाल का त्रिपुंड लगाकर अलौकिक श्रृंगार किया गया। भगवान को नवीन मुकुट धारण कराया गया, जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया। 
विज्ञापन




श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की बैठक आयोजित
श्री महाकालेश्वर मंदिर में राष्ट्रपति के आगमन की व्यवस्थाओं के संबंध में मंदिर प्रबंन्ध समिति की बैठक श्री महाकाल महालोक के सभा कक्ष में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और जिला कलेक्टर नीरज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के प्रारम्भ में मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने सभी सदस्यगण का स्वागत कर विषय वस्तु प्रस्तुत की। बैठक में राष्ट्रपति के आगमन, दर्शन मार्ग, स्वास्ति वाचन आदि व्यवस्था के साथ ही  सुरक्षा आदि  अन्य व्यवस्थाओं पर माननीय सदस्यगण, पुजारी-पुरोहित गण, अधिकारी गण से  विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यगण, महानिर्वाणी अखाड़े के गादीपति महंत विनीत गिरी महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप सोनी, पुजारी राजेश गुरुजी, पुजारी आशीष गुरु, मन्दिर अधिकारी गण आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed