फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Attacked with an ax for giving information about damage caused by rain

Ujjain: बारिश से हुई नुकसानी का हो रहा था सर्वे, जानकारी देने की बात पर कहासुनी और हो गया कुल्हाड़ी से हमला

Sun, 24 Sep 2023 12:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 12:24 PM IST
सार

उज्जैन में अतिवृष्टि से हुई नुकसानी के सर्वे की बात पर दो युवकों में विवाद हो गया। एक ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी युवक फरार है। 

विज्ञापन
Ujjain: Attacked with an ax for giving information about damage caused by rain
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 से 17 सितंबर के बीच हुई तेज बारिश से शहर में बनी जलभराव से हुई आर्थिक क्षति का सर्वे किया जा रहा है। इसी बात पर 2 युवकों के बीच कहासुनी हो गई और कुल्हाड़ी चल गई। एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने हमला करने वाले के खिलाफ धारा 324, 294, 506 का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन


नीलगंगा थाना क्षेत्र का न्यू सुदर्शन नगर बारिश के चलते सबसे अधिक डूबा था। कॉलोनी से 600 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया था। यहां घरों में 6 से 7 फीट तक पानी भरा था। जलभराव का सर्वे करने के लिए कुछ लोग पहुंचे थे। जिन्हें शुभम पिता जितेन्द्र माली (27) निवासी अयोध्या बस्ती शाजापुर हाल मुकाम न्यू सुदर्शन नगर लोगों के घरों में भराए पानी की जानकारी दे रहा था। जिसको लेकर कॉलोनी में रहने वाले पप्पू जैन ने कहा कि इसे कुछ पता नहीं है, इसी बता पर दोनों के बीच विवाद हो गया। सर्वे टीम के जाते ही पप्पू ने शुभम के साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया और कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घटनाक्रम के बाद नीलगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और बयान दर्ज कर पप्पू जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। उसके परिजनों से पूछताछ कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed