फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Anganwadi helper commits suicide, family alleges harassment, father-in-law says she was mentally ill

Ujjain: आंगनवाड़ी सहायिका ने किया सुसाइड, परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया, ससुर बोला- मानसिक बीमार थी

Tue, 04 Jul 2023 12:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Jul 2023 12:30 PM IST
सार

उज्जैन में एक आंगनवाड़ी सहायिका ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, वहीं ससुर ने बहू के मानसिक बीमार होने की बात कही है।

विज्ञापन
Ujjain: Anganwadi helper commits suicide, family alleges harassment, father-in-law says she was mentally ill
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के ग्राम डाबरी थाना घट्टिया क्षेत्र में रहने वाली आंगनवाड़ी सहायिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला के मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, तो वहीं मृतका के ससुर ने उसके मानसिक बीमारी से परेशान होने पर यह कदम उठाने की बात कही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राधा परमार पति रवि परमार 30 वर्ष निवासी डाबरी घट्टिया ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन व पड़ोसी उसे लेकर घट्टिया अस्पताल गये जहां से राधा को उज्जैन रेफर किया गया। यहां अस्पताल में परीक्षण के बाद डॉक्टर ने राधा को मृत घोषित कर दिया। राधा के ससुर शिवनारायण ने बताया कि वह आंगनवाड़ी सहायिका थी। सास खेत पर गई थी। पति मान के कार्यक्रम में बहन के घर देवास गया था। ससुर शिवनारायण दुकान पर पोते के साथ था, उसी दौरान राधा ने जहरीला पदार्थ खाया। हालत बिगड़ने पर वह शोर मचाते हुए घर के बाहर निकली, जिसे पड़ोसियों ने देखा और परिजनों को सूचना देने के बाद अस्पताल लेकर गये। राधा परमार की मां कृष्णा और भाई आशीष निवासी नागदा जंक्शन ने ससुरालवालों पर आरोप लगाया कि राधा को पति रवि परमार और अन्य लोग प्रताड़ित करते थे। सात दिन पहले पति ने राधा की साड़ी में आग लगा दी थी। वह मायके आकर रह रही थी। सास ने फोन कर माफी मांगी और वापस ससुराल बुलाया था। हालांकि राधा के ससुर शिवनारायण का कहना था कि राधा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने पूर्व में भी दो बार फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed