फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Akhara Parishad President Ravindra Puri visited Baba Mahakal worshiped in the womb

Ujjain: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, गर्भग्रह में की पूजा-अर्चना, नंदी हॉल में नमन

Tue, 28 Mar 2023 09:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 Mar 2023 09:40 PM IST
सार

उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल के मंदिर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने गर्भगृह में पहुंचकर दर्शन-पूजन किए। उसके बाद महाराज ने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया।

विज्ञापन
Ujjain Akhara Parishad President Ravindra Puri visited Baba Mahakal worshiped in the womb
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किए बाबा महाकाल के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने मंगलवार शाम विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर भगवान के गर्भगृह में पहुंचकर दर्शन पूजन किए। अखाड़ा परिषद के मीडिया प्रभारी गोविंद सोलंकी ने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष इन दिनों धार्मिक नगरी उज्जैन आए हुए हैं।

विज्ञापन


जहां मंगलवार शाम वे बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने गर्भग्रह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने नंदी हॉल मे ध्यान भी लगाया।
विज्ञापन


मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के भक्तों ने सोने की चेन और चांदी का जल पात्र मंदिर में भेंट किया। महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आरके तिवारी ने बताया कि मुम्बई से पधारी श्रद्धालु मीनाक्षी ने सोने की तीन चेन वजन 40.26 ग्राम भगवान महाकाल को अर्पित की। वहीं, भगवान महाकाल की सेवा मे श्रद्धालु नरेंद्र वैष्णव ने लगभग चार किलोग्राम का रजत जल पात्र जिसका मूल्य लगभग तीन लाख 31 हजार है, भगवान श्री महाकाल की सेवा में अर्पित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed