फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Administration got tough against chemical shed in Shipra river, broke godown and underground pipeline

Ujjain: शिप्रा नदी में केमिकल बहाने वाले के खिलाफ सख्त हुआ प्रशासन, गोदाम और भूमिगत पाइप लाइन तोड़ी

Thu, 29 Jun 2023 01:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 01:09 PM IST
सार

शिप्रा नदी में केमिकलयुक्त पानी छोड़े जाने की शिकायत ग्रामवासियों द्वारा की गई थी। उनके मवेशियों को इससे काफी क्षति पहुंची थी। गुरुवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए टीनशेड से बना गोदाम और भूमिगत पाइप लाइन को तोड़ दिया है। 

विज्ञापन
Ujjain: Administration got tough against chemical shed in Shipra river, broke godown and underground pipeline
शिप्रा में केमिकल मिलाने पर प्रशासन ने गोदाम पर जेसीबी चला दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन की जीवनधारा शिप्रा नदी में केमिकल बहाने वालों पर प्रशासन सख्ती शुरू कर दी है। ग्राम रलायता में पानी में केमिकल छोड़े जाने की शिकायत पर प्रशासन ने टीन के गोदाम को जेसीबी द्वारा तोड़ दिया गया है। साथ ही शेड के अन्दर स्थित भूमिगत पाईप लाइन को भी तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


ये कार्रवाई उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मार्गदर्शन में एसडीएम घट्टिया धीरेंद्र पाराशर के नेतृत्व में ग्राम रलायता की सर्वे नम्बर 164/2 पर बने गोदाम पर की गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शिप्रा नदी में केमिकलयुक्त पानी छोड़े जाने की शिकायत समीप के ग्रामवासियों द्वारा की गई थी। उनके मवेशियों को इससे काफी क्षति पहुंची थी। इस शिकायत पर प्रशासन की ओर से उक्त स्थान का मौका निरीक्षण कर कठोर कार्रवाई की गई। साथ ही उक्त भूमि के स्वामी दिनेश पिता रमेश शर्मा, कमल पिता गणपतराव गोखले और मनिंदर सिंह पिता हरवंश सिंह के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 

Ujjain: Administration got tough against chemical shed in Shipra river, broke godown and underground pipeline
गोदाम से नदी तक भूमिगत पाइप लाइन बिछा रखी थी, जिसे भी नष्ट किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

उल्लेखनीय है कि मौके पर टीन शेड से होकर भूमिगत पाइप लाइन नदी किनारे तक स्थित है। टीन शेड के अंदर रखे भूसे में से लगभग 200-250 फीट लम्बा और लगभग 5 से 6 इंच गोलाई का पाइप जिसके अंदर किसी प्रकार का कोई रसायन स्थित गीला पाया गया। टीन शेड के अंदर स्थित भूमिगत पाइप के मुंह से लकड़ी डाली गई, जिससे लकड़ी किसी रसायन से भीगी हुई निकली। उक्त सर्वे नम्बर में एक डीजल टैंक स्थित पाया गया। मौके पर ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि पाइप लाइन से नदी में किसी प्रकार का कोई हानिकारक रसायन छोड़ा गया, जिस कारण से गांव में जीव-जन्तु और मवेशी के पानी से सम्पर्क में आने पर उनके शरीर की चमड़ी गल गई और निकल रही है। मौके पर नदी प्रवाह की दिशा में नदी किनारे की घास जली हुई पाई गई। इस दौरान मौके पर अपर तहसीलदार टप्पा पानबिहार तहसील घट्टिया मोहम्मद इरशाद एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed