{"_id":"63f57698afa46eb78b0bce23","slug":"ujjain-action-against-culprits-by-removing-encroachment-on-land-worth-more-than-93-lakhs-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: 93 लाख से अधिक की जमीन अब फिर सरकार की, प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाकर दोषियों के खिलाफ करवाई FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: 93 लाख से अधिक की जमीन अब फिर सरकार की, प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाकर दोषियों के खिलाफ करवाई FIR
Wed, 22 Feb 2023 07:27 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Feb 2023 07:27 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। 93 लाख 40 हजार की जमीन अब फिर सरकार की हो गई।
विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ करवाई FIR
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में शासकीय भूमि पर नेशनल हाइवे के लिए जा रहे मिट्टी उत्खनन के दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और इस भूमि पर अपना कब्जा होने की धौस जमाई तो इसकी शिकायत ग्रामीण एसडीएम राकेश शर्मा के पास पहुंची। उन्होंने तुरंत पूरे मामले की जांच के निर्देश देते हुए शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इस मामले में पटवारी चेतन मालवीय की टीम ग्राम बामोरा पहुंची, जहां उन्होंने जांच में पाया कि नायब तहसीलदार प्रियंका मिमरोट उज्जैन द्वारा पारित आदेश के तहत ग्राम बामोरा स्थित शासकीय भूमि रकबा 5.66 हेक्टेयर (28 बीघा), जिसकी अनुमानित कीमत 93 लाख 40 हजार रुपये है, जिस पर मोहम्मद शकील, मोहम्मद सोहेल, अल्पेश द्वारा अतिक्रमण करते हुए नेशनल हाइवे के लिए मिट्टी उत्खनन में बाधा उत्पन्न की जा रही थी। जांच के दौरान इन लोगों ने पटवारी चेतन मालवीय के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए अपशब्द कहे।
विज्ञापन
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला...
एसडीएम के निर्देश पर आरोपी शकील, सोहेल और बंटी निवासी कोट मोहल्ला उज्जैन के खिलाफ चिन्तामण जवासिया थाने में धारा- 353, 293 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज करवा दी गई है तथा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर नेशनल हाइवे के लिए मिट्टी उत्खनन करने के लिए दे दिया गया है।
विज्ञापन
बंधुआ मजदूरों को भी करवाया मुक्त...
जांच के दौरान पटवारी ने पाया कि आरोपी शकील द्वारा इस भूमि पर गंगाराम, रेखाबाई और नाबालिग पुत्रों को बंधुआ मजदूर बनाकर कार्य करवाया जा रहा है। इस पर बंधुआ मजदूरी कर रहे गंगाराम, रेखाबाई और नाबालिग पुत्रों को भी मुक्त करवा दिया गया है।
