{"_id":"649e953b24c3e9024f0efe45","slug":"ujjain-a-young-man-and-a-woman-died-by-jumping-in-front-of-the-shanti-express-train-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: युवक-युवती ने शांति एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस मान रही प्रेम प्रसंग का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: युवक-युवती ने शांति एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस मान रही प्रेम प्रसंग का मामला
Fri, 30 Jun 2023 02:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 30 Jun 2023 02:11 PM IST
सार
उज्जैन जिले में युवक-.युवती के शव रेलवे ट्रेक से बरामद किए हैं। दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। प्रथमदृष्टया मामला प्रेमप्रसंग का लग रहा है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
suicide by train
विस्तार
उज्जैन जिले के नागदा में उज्जैन रेलवे लाइन खजूरनाला के समीप गुरुवार रात युवक युवती के शव मिले। रेलवे जीआरपी के अनुसार देर रात शांति एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद ट्रेन के लोको ड्राइवर द्वारा सूचना दी गई थी कि दो व्यक्तियों के शव पटवारियों पर देखे गए हैं। सूचना के तुरंत बाद जीआरपी ने मौक़े पर पहुंचकर शवों को क़ब्ज़े में लिया तथा पीएम के लिए सरकारी अस्पताल नागदा पहुंचाया।
मृतक युवक युवती कि शिनाख्त के लिए रात भर पुलिस परेशान होती रही, लेकिन सुबह ग्राम पारदी के निवासी इन्हें ढूंढते हुए बिरलाग्राम थाने पहुंचे तो पहचान हो सकी। मृतकों की पहचान पूजा पिता कैलाश (18) तथा सुनील पिता बलराम (21) निवासी ग्राम पारदी के रूप में हुई है। प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, जिसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में बिरलाग्राम थाने पर मर्ग़ क़ायम किया गया है।