{"_id":"6661ed09766bc3fc740ac8a8","slug":"ujjain-a-major-accident-was-averted-on-the-approach-road-to-mahakal-temple-two-bikes-got-burnt-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग पर बड़ा हादसा टला, शॉर्ट सर्किट से 15 मिनट तक उठती रही चिंगारी, दो बाइक जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग पर बड़ा हादसा टला, शॉर्ट सर्किट से 15 मिनट तक उठती रही चिंगारी, दो बाइक जलीं
Thu, 06 Jun 2024 10:38 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:38 PM IST
सार
गुरुवार रात महाकाल मंदिर के पास में हरसिद्धि माता मंदिर के बाहर बिजली के तारों पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। बिजली के तारों से भड़की चिंगारी से वहां खड़ी दो मोटर साइकिल ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
हरसिद्धि मंदिर में शॉर्ट सर्किट से दो बाइकों में आग लग गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन में बड़ा हादसा टल गया। हरसिद्धि मंदिर में शॉर्ट सर्किट के बाद दो बाइक जल गईं। समय रहते लोग वहां से हट गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है।
गुरुवार की रात को महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग और हरसिद्धि माता मंदिर के बाहर अचानक बिजली के तारों में ऐसा शॉर्ट सर्किट हो गया कि लगभग 15 मिनट तक चिंगारियां निकलती रहीं। यह चिंगारियां इतनी भयावह थीं कि ऐसा लग रहा था मानो कोई आतिशबाजी हो रही हो। पहले खंभे पर लगे तारों में यह शॉर्ट सर्किट होता रहा और बाद में मंदिर के बाहर रखी दो मोटरसाइकिलों के पास स्पार्किंग होती रही, जिससे इन मोटरसाइकिल में आग लग गई। बताया जाता है कि गनीमत यह रही इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई वरना कोई भी गंभीर हादसा हो सकता था।
गुरुवार रात महाकाल मंदिर के पास में हरसिद्धि माता मंदिर के बाहर बिजली के तारों पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। बिजली के तारों से भड़की चिंगारी से वहां खड़ी दो मोटर साइकिल ने आग पकड़ ली। घटना रात करीब 9 बजे हुई इस दौरान हरसिद्धि मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। जब यहां खड़े लोगो ने बिजली के तारों में चिंगारी निकलते देखा तो अफरा तफरी मच गई। श्रद्धालु सहित तारों के नीचे खड़े कई ठेले वाले इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते बिजली के तार टूट कर नीचे खड़ी बाइक पर आ गिरे जिससे बाइक में भी आग लग गई। इस दौरान कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तारों को अलग किया। आग का वीडियो वायरल हो रहा है। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन इससे पहले आग पर काबू पा लिया गया था।