फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Two youths attacked with knife in dispute during party

Ujjain: पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो युवकों पर चाकू से हमला, जांच में जुटी पुलिस, सभी आरोपी फरार

Sat, 09 Dec 2023 10:43 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 09 Dec 2023 10:43 AM IST
सार

Ujjain: उज्जैन के नृसिंहघाट कॉलोनी में सुबह दो युवकों पर पुराने विवाद में तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू मारने वाले मौके से भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मामले की जानकारी लगने पर पुलिस ने बयान दर्ज किया। 

विज्ञापन
Two youths attacked with knife in dispute during party
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नृसिंहघाट कॉलोनी में रहने वाले करण पिता संजय माली का दो दिन पहले एक पार्टी के दौरान राजेश नामक युवक से विवाद हुआ। विवाद के दौरान करण का साथी महेश पिता जानकीलाल भी साथ था। उस दौरान पार्टी में शामिल लोगों ने विवाद शांत करा दिया। जिसके बाद अगले दिन सुबह राजेश अपने दो साथियों के साथ करण के घर पहुंचा और उसे बुलाकर चाकू से हमला कर दिया। करण पर हमला होता देख समीप ही रहने वाला महेश बीच बचाव के लिए पहुंचा।

विज्ञापन


घायल को पहुंचाया गया अस्पताल
राजेश और उसके साथियों ने उसे भी चाकू मार दिया। इस पूरे मामले के बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए तो हमला करने वाले मौके से भाग निकले। इधर, करण गंभीर रूप से घायल था, जिसे तत्काल परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महेश को भी चाकू लगे हैं। जिसका डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed