फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Two thousand fish died in Vishnu Sagar of Ujjain; pungent odor in the atmosphere

Ujjain News: विष्णु सागर में मृत मिलीं दो हजार मछलियां; लोग सुबह सैर करने पहुंचे तो बदबू से बेहाल

Mon, 05 Jun 2023 07:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 05 Jun 2023 07:35 PM IST
सार

विष्णु सागर में सोमवार सुबह दो हजार से अधिक मछलियां मृत पाई गईं। सुबह रोज सागर में घूमने आने वाले लोग इसे देख चौंक पड़े। इंदिरानगर निवासी संजय जोशी ने बताया कि वह सोमवार सुबह सैर पर आए तो मृत मछलियां दिखाई दीं। मृत मछलियों से बहुत तेज दुर्गंध आ रही थी।

विज्ञापन
Two thousand fish died in Vishnu Sagar of Ujjain; pungent odor in the atmosphere
सागर किनारे उतरातीं मृत मछलियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में अंकपात मार्ग पर श्रीराम जनार्दन मंदिर के पास स्थित सप्त सागरों में से एक विष्णु सागर में सोमवार सुबह दो हजार से अधिक मछलियां मृत पाई गईं। सुबह रोज सागर में घूमने आने वाले लोग इसे देख चौंक पड़े। पूरे सागर में मछलियां मृत दिखाई दीं। इस वजह से वातावरण में काफी तेज दुर्गंध भी फैल गई। हालांकि मछलियों के मरने के कारण का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


सुबह हजारों मछलियों के मरने से क्षेत्र के लोगों को इस बात का आश्चर्य हुआ कि एक ही रात में इतनी बड़ी संख्या में मछलियां कैसे मर गईं। जबकि अभी ऐसा मौसम भी नहीं है। सागर में सुबह की सैर करने वालों के साथ ही कई लोग मछलियों को आटा खिलाने आए थे। लेकिन जब उन्हें मृत मछलियों की तेज दुर्गंध से परेशानी हुई तो वे बेचैन हो गए।
विज्ञापन


इंदिरानगर निवासी संजय जोशी ने बताया कि वह सोमवार सुबह सैर पर आए तो मृत मछलियां दिखाई दीं। मृत मछलियों से बहुत तेज दुर्गंध आ रही थी। बताया जा रहा है कि विष्णु सागर में फाउंटेन लगाने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि पानी साफ रहे। रविवार को भी इसके लिए कोशिश की गई, लेकिन फव्वारा लगाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed