{"_id":"64747b8366d3f8c60307e878","slug":"two-groups-clashed-in-enmity-in-ninora-one-side-was-beaten-in-the-field-and-the-other-s-house-was-attacked-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: निनोरा में रंजिश में दो गुट भिड़े, एक पक्ष को खेत में पीटा तो दूसरे के घर पर हुआ हमला, 13 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: निनोरा में रंजिश में दो गुट भिड़े, एक पक्ष को खेत में पीटा तो दूसरे के घर पर हुआ हमला, 13 पर केस
Mon, 29 May 2023 03:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 29 May 2023 03:46 PM IST
सार
उज्जैन के निनोरा गांव में शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों में रंजिश चली आ रही थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 13 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है.
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के इंदौर रोड पर ग्राम निनौरा में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें एक पक्ष ने खेत पर पहुंचकर युवक और उसके पिता तथा काका को पीटा। इसके बाद युवक ने अपने परिजनों के साथ दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची और दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ कायमी कर ली है।
नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम इंदौर रोड स्थित ग्राम जूना निनौरा में विजय पिता रामचन्द्र चौधरी के खेत पर उसके पिता रामचंद्र और काका काम कर रहे थे। इस दौरान वहां पर संदीप पिता सिद्धूलाल अपने परिवार के 6-7 लोगों साथ पहुंचा और गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनकी गाड़ी का कांच फोड़ दिया तथा धमकी देकर भाग निकले। घटना के बाद विजय अपने परिवार के 4-5 लोगों के साथ मिलकर संदीप के घर पहुंचा और अंदर घुसकर उसके परिवार पर हमला कर दिया। दोनों परिवारों के बीच काफी देर तक मारपीट चली और दो लोगों को चोट आई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर 13 लोगों के खिलाफ कायमी कर ली गई है।