{"_id":"63b6bc71481b7b51326f0365","slug":"troubled-by-debt-lpg-tank-hawker-consumed-poison-died-during-treatment-in-ujjain","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कर्ज से परेशान एलपीजी टंकी के हॉकर ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, आगर का रहने वाला था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कर्ज से परेशान एलपीजी टंकी के हॉकर ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, आगर का रहने वाला था मृतक
Thu, 05 Jan 2023 05:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 05:57 PM IST
सार
उज्जैन में एलपीजी गैस टंकी के हॉकर ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने दो दिन पहले जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। गुरुवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रुपयों को लेकर लगातार दबाव बना रहे लोगों से परेशान होकर एक एलपीजी गैस हॉकर ने आत्महत्या कर ली। वह कर्ज के पैसों को लेकर परेशान था, पैसा लेने वाले लोग उसे परेशान कर रहे थे। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि छोटी मायापुरी में आगर निवासी ब्रजमोहन पिता भेरूलाल नागर उम्र 40 साल किराए का मकान लेकर रहता था और गैस सिलेंडर लगाने का काम करता था। तीन जनवरी की दोपहर उसने जहर खा लिया था और उसकी हालत बिगड़ने पर उसके रिश्तेदार ने अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतक की पत्नी और बच्चे आगर में ही रहते हैं। वे सूचना मिलने के बाद उज्जैन आ गए थे। गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार सुनील ने बताया कि उस पर कर्ज हो गया था, जिसके कारण वह तनाव में था और इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।