फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Tribute paid to Neha Anjana who died of throat slit from China Door in Ujjain at Zero Point Bridge

Ujjain: चाइना डोर से जहां गई थी नेहा की जान, उसी ब्रिज पर दी श्रद्धांजलि, पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

Sun, 25 Dec 2022 08:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 25 Dec 2022 08:57 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में नेहा आंजना नाम की एक छात्रा की चाइना डोर से गला कटने से मौत हो गई थी। रविवार को जीरो पाइंट ब्रिज पर सर्वधर्म की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही खास संदेश भी दिया गया।

विज्ञापन
Tribute paid to Neha Anjana who died of throat slit from China Door in Ujjain at Zero Point Bridge
नेहा आंजना को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले में 15 जनवरी 2022 को जीरो पाइंट ब्रिज पर जीडीसी की छात्रा नेहा आंजना का चाइना डोर से गला कट गया था। नेहा होनहार लड़की थी। वह संक्रांति पर्व के दिन बहन के साथ दोपिहया वाहन से दशहरा मैदान स्थित गर्ल्स डिग्री कॉलेज जा रही थी, तभी अचानक उड़कर आई पतंग की चाइना डोर से जीरो पाइंट ब्रिज पर उसका गला कटा और अस्पताल पहुंचने के पहले मौत हो गई थी।

विज्ञापन


नेहा की याद मे इस साल सर्वधर्म मददगार सोसाइटी की ओर से जीरो पाइंट ब्रिज पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे महापौर मुकेश टटवाल, एसएसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में जीरो पाइंट ब्रिज पर ही दो मिनट का मौन रख दिवंगत नेहा को श्रद्धाजंलि दी गई। इसके अलावा शहरवासियों से भी अपील है कि वे चाइना डोर का उपयोग न करें और अगर कोई इसका उपयोग कर रहा है या बेच रहा है तो पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन


जागरूकता फैलाना कार्यक्रम का उददेश्य...
सर्वधर्म मददगार सोसायटी अध्यक्ष आशिक हुसैन ने बताया, हमने शहर के सभी ब्रिज पर दोनों ओर तार लगाने का काम किया है, जिससे की ब्रिज पर वाहन चलाते समय कोई चाइना डोर की चपेट में नहीं आए। अध्यक्ष आशिक हुसैन ने बताया, आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को जागरूक करना है। ताकि लोग चाइना डोर का उपयोग न करें और इस तरह की घटना फिर से सामने नहीं आए। इसके साथ ही शहर के सभी ब्रिज पर दोनों ओर तार लगाने का काम पुलिस और निगम से सहयोग लेकर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी हुई थी घटना...

  • 14 जनवरी 2017 को पूर्व हरिफाटक ब्रिज पर ही एक 68 साल के बुजुर्ग दयाशंकर निवासी साईधाम कालोनी का गला चायना डोर से कट गया था। डाक्टरों ने उन्हें 70 टांके लगाए थे। 
  • 14 जनवरी 2018 को मक्सी रोड ओवरब्रिज पर पालिटेक्निक कालेज के छात्र जीवन मंडोत निवासी तराना का गला कट गया था। उसे 13 टांके लगाना पड़े थे।
  • 30 दिसंबर 2020 को मुनि नगर निवासी रोहित रायकवार का गला हरिफाटक पुल पर कट गया था। उसे 12 टांके लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed