फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragedy Strikes: Girl Dies During Appendicitis Treatment, Family Alleges Negligence

Ujjain: निजी क्लीनिक की कथित लापरवाही से 11 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

Sun, 10 May 2026 12:12 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 12:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में अपेंडिक्स ऑपरेशन के बाद 11 साल की बच्ची दिव्या सूर्यवंशी की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने निजी क्लीनिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया। 

विज्ञापन
Tragedy Strikes: Girl Dies During Appendicitis Treatment, Family Alleges Negligence
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक निजी क्लीनिक की कथित लापरवाही के कारण 11 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना थाना नीलगंगा क्षेत्र के मंछामन कॉलोनी स्थित नोबल पॉली क्लीनिक की है। अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्लीनिक को सील कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

एक महीने से चल रहा था इलाज

जानकारी के मुताबिक महिदपुर निवासी 11 वर्षीय दिव्या सूर्यवंशी का पिछले एक महीने से नोबल क्लीनिक में अपेंडिक्स का इलाज चल रहा था। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान अचानक बच्ची की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में बच्ची को एम्बुलेंस से दूसरे अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया जानकारी छिपाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची की मौत की जानकारी समय पर नहीं दी। जब उन्हें मौत की सूचना मिली तो परिवार और रिश्तेदारों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और बाद में जिला चिकित्सालय के सामने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।


पढ़ें- Shivpuri: तमंचे के साए में युवती और मासूम का 'अपहरण’! CCTV में कैद हुई घटना, कैसे एक वीडियो ने पलट दी कहानी?

मौके पर पहुंचा प्रशासन, क्लीनिक किया सील

घटना की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन की कार्रवाई की भनक लगते ही क्लीनिक संचालक ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नोबल क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया। साथ ही क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

अस्पताल प्रबंधन पर मामला दर्ज

नीलगंगा थाना पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। यदि जांच में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पूरे मामले की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल एक्सपर्ट्स की राय के आधार पर आगे बढ़ेगी। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की तलाश जारी है, जबकि पीड़ित परिवार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed