फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Today's Bhasmarti...Baba Mahakal adorned wearing sandalwood tripund and Rudraksh garland

Ujjain News: चंदन का त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, भस्मारती में भक्तों को दिए दर्शन

Thu, 26 Sep 2024 08:05 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2024 08:05 AM IST
सार

भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल की कपूर आरती कर भोग लगाया, मंत्रोच्चार के साथ भगवान को भांग, चन्दन, सिंदूर और आभूषण अर्पित किए गए। मस्तक पर चन्दन का त्रिपुंड, शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला भी अर्पित की गई।

विज्ञापन
Today's Bhasmarti...Baba Mahakal adorned wearing sandalwood tripund and Rudraksh garland
करें बाबा महाकाल के दर्शन।

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। बाबा महाकाल के दरबार में होने वाली भस्म आरती देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है। अश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि गुरुवार के दिन भी बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया गया। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के बाद भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। पण्डे पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक किया।
विज्ञापन


भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल की कपूर आरती कर भोग लगाया, मंत्रोच्चार के साथ भगवान को भांग, चन्दन, सिंदूर और आभूषण अर्पित किए गए। मस्तक पर चन्दन का त्रिपुंड, शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला भी अर्पित की गई। जिसने भी बाबा का यह सुन्दर रूप देखा वो देखता ही रह गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


बाबा को फूलों की माला अर्पित करने के बाद फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की तरफ से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। उज्जैन के राजा को फल और मिष्ठान का भोग लगा कर आरती की गई। भगवान ने निराकार से साकार रूप में दर्शन दिए। रोजाना की तरह हजारों भक्तों ने भस्म आरती में भगवान के दर्शन किए। बाबा का मनमोहक रूप देख भक्त निहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें तस्वीरें... 
 

आज की भस्मारती....चंदन का त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल

 

आज की भस्मारती....चंदन का त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल

 

आज की भस्मारती....चंदन का त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed