फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain News Tractor overturned after colliding with dumper, villagers set the dumper on fire

Ujjain News: डंपर की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, गुस्साए ग्रामीणों ने ड्रायवर-क्लीनर को पकड़ा और डंपर में लगाई आग

Thu, 07 Nov 2024 04:33 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2024 04:33 PM IST
सार

उज्जैन के साहिबखेड़ी गांव में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटने पर गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर में आग लगा दी और चालक समेत तीन लोगों को पकड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को छुड़ाया और दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
ujjain News Tractor overturned after colliding with dumper, villagers set the dumper on fire
ग्रामीणों से चर्चा करते पुलिसकर्मी

विस्तार

उज्जैन जिले के साहिबखेड़ी गांव में तेज रफ्तार डंपर द्वारा ट्रैक्टर को टक्कर मारने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर पलट गया और चालक प्रवीण जाट गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर चालक सहित तीन लोगों को पकड़ा और डंपर में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और आरोपियों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया।

विज्ञापन


चिमनगंज थाना पुलिस के अनुसार, साहिबखेड़ी निवासी प्रवीण जाट अपने ट्रैक्टर से खेत जा रहे थे। करीब 6:10 बजे प्रवीण जब बलराम सिंह के घर के सामने से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे से ट्रैक्टर तीन बार पलटा, जिससे प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए, वहीं डंपर चालक शिवनंदन यादव और उसके साथ बैठे दो युवक भीड़ को देख खेतों में भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया, उनके कपड़े फाड़ दिए और रस्सी से बांधकर उनकी पिटाई की। गुस्से में ग्रामीणों ने डंपर में आग लगा दी और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना प्रभारी हितेश पाटिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जलते डंपर की आग बुझवाई। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से तीनों युवकों को छुड़ाया और उन्हें थाने लेकर आई। बाद में डंपर चालक शिवनंदन यादव ने ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट और नुकसान पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई। शिवनंदन ने पुलिस को बताया कि वह डंपर से गिट्टी लेने खदान जा रहा था। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की और डंपर में आग लगा दी, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

डंपर की टक्कर से तीन पलटी खाया ट्रैक्टर, गुस्साए ग्रामीणों ने ड्रायवर क्लीनर को पकड़ा और डंपर म

डंपर की टक्कर से तीन पलटी खाया ट्रैक्टर, गुस्साए ग्रामीणों ने ड्रायवर क्लीनर को पकड़ा और डंपर म

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed