फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Three banks are responsible for collecting income of total 110 donation boxes in Mahakal Temple Ujjain

Mahakaal Mandir: महाकाल मंदिर में कुल 110 दान पेटियों की आय संकलन का जिम्मा तीन बैंकों पर, ऐसे होती है गिनती

Thu, 04 Jan 2024 04:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 04:05 PM IST
सार

उज्जैन महाकाल मंदिर में लगी दान पेटियों में श्रद्धालुओं द्वारा हर रोज की जाने वाली दान राशि को गिनने के लिए मंदिर प्रबंध समिति द्वारा तीन बैंकों को अधिकृत किया गया है। एक बैंक द्वारा 10 दिन दान पेटी से निकली राशि की गिनती की जाती है।

विज्ञापन
Three banks are responsible for collecting income of total 110 donation boxes in Mahakal Temple Ujjain
पैसों की गिनती करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के दरबार में देश ही नहीं विश्व भर से श्रद्धालु बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचते हैं। उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालु अपनी  मनोकामना मांगते हैं और महाकाल के दरबार में अपनी श्रद्धा अनुसार भेंट चढ़ाते हैं।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए भेंट देने के लिए मंदिर में अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें ऑनलाइन सुविधा, कैश काउंटर सुविधा एवं दान पेटी भी मंदिर परिसर और अन्न क्षेत्र पर रखी गई हैं। इन सभी स्थानों पर मिलने वाली भेंट राशि को प्रतिदिन बैंक में जमा किया जाता है। इसी तरह महाकाल मंदिर के पूरे क्षेत्र में प्रबंध समिति द्वारा लगभग महाकाल मंदिर सहित मंदिर परिसर में बने अन्य मंदिर एवं अन्न क्षेत्र में कुल 110 दान पेटियां लगी हैं। यह सभी दान पेटियां प्रतिदिन खोली जाती हैं और इन दान पेटियों से निकलने वाले रुपये बैंक में जमा किए जाते हैं।
विज्ञापन




मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दान पेटियों से निकलने वाली राशि को जमा करने के लिए तीन बैंकों को अधिकृत किया गया है। प्रबंध समिति द्वारा यह काम इंडियन बैंक, यूनियन बैंक एवं बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा किया जाता है। प्रतिदिन बैंक की ओर से 10 से 15 कर्मचारियों के साथ एक बैंक अधिकारी और इनके साथ मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड होते हैं। इनके द्वारा दान पेटी खोली जाती है और फिर एक स्थान पर सभी दान पेटियों से निकलने वाली राशि को जमा कर गिनती की जाती है। समिति द्वारा अधिकृत तीन बैंक 10-10 दिन तक दान पेटियों से निकलने वाली राशि की गिनती कर अपनी बैंक में जमा करती हैं और फिर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आवश्यकता अनुसार इन राशियों को निकाला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed