फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Three arrested for kidnapping a businessman in Ujjain and demanding ransom of 10 lakhs,

Ujjain: व्यापारी का अपहरण कर 10 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन गिरफ्तार, मुंबई का एक हिस्ट्रीशीटर भी है शामिल

Sun, 31 Jul 2022 10:11 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 10:11 AM IST
सार

उज्जैन में एक कपड़ा व्यापारी का अपहरण कर उससे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Three arrested for kidnapping a businessman in Ujjain and demanding ransom of 10 lakhs,
किडनैपिंग में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में व्यापारी का अपहरण करने और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और बदमाशों के बीच दिनदहाड़े मुठभेड़ हुई, इस दौरान पुलिस ने चार राउंड फायर किए। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला उज्जैन जिले के थाना नागदा क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10:30 बजे घर से निकले कपड़ा व्यापारी का दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने अपहरण कर परिजनों से 10 लाख रुपये फिरौती के तौर पर मांगे थे। बदमाशों ने व्यापारी के घरवालों से फोन पर बात कर के 10 लाख रुपये लाने की बात कही थी, जिसके बाद व्यापारी के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने कॉल ट्रेस कर बदमाशों की लोकेशन पता की। पुलिस को लोकेशन के आधार पर जानकारी मिली कि बदमाश इको कार में सवार होकर नागदा खाचरोद की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपियों की लोकेशन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम गीन्दावनिया के पास आरोपियों से सरेंडर करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीन बदमाशों में एक नागदा का बदमाश गुलफाम है, जो कि इस क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है, वहीं पकड़े गए एक आरोपियों में एक गुलफाम का भी आपराधिक रिकॉर्ड है, वह ठाणे का हिस्ट्रशीटर है। एक अन्य आरोपी का नाम समद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed