{"_id":"67753371c52cec88fb06639e","slug":"this-is-how-the-annual-festival-of-ram-temple-will-be-celebrated-a-grand-ram-katha-will-be-organised-international-storyteller-mahamandaleshwar-annapurna-giri-varsha-nagar-will-preach-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2476125-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: ऐसे मनेगा राम मंदिर का वार्षिकोत्सव, महामंडलेश्वर अन्नपूर्णागिरी वर्षा नागर करेंगी प्रवचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: ऐसे मनेगा राम मंदिर का वार्षिकोत्सव, महामंडलेश्वर अन्नपूर्णागिरी वर्षा नागर करेंगी प्रवचन
Wed, 01 Jan 2025 06:48 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 06:48 PM IST
सार
नागदा में 18 जनवरी से पहली बार महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा गिरी नागर के सानिध्य में सात दिवसीय श्रीराम कथा आयोजित होगी। श्रीराम राज्य यात्रा से कथा का शुभारंभ होगा। अंतिम दिन 108 कुंडीय बगलामुखी महायज्ञ होगा। नगर को भगवामय सजावट से संवारा जाएगा। हजारों श्रद्धालु आयोजन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय कथा वाचिका करेंगी राम कथा
विस्तार
नगर के श्याम परिवार एवं समस्त सनातन प्रेमियों की अगवानी में नागदा में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अन्नपूर्णा गिरी नागर के सानिध्य में सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अयोध्या राम मंदिर स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 18 जनवरी से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
कथा का आयोजन नगर के हृदय स्थल कृष्णा जिनिंग परिसर, सब्जी मंडी के समीप किया जाएगा। श्याम परिवार के संयोजक पंकज नामदेव ने बताया कि कथा की शुरुआत 18 जनवरी को भव्य श्रीराम राज्य यात्रा से होगी। यह यात्रा नरेंद्र मोदी खेल प्रशाल से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। राज्य यात्रा में सैकड़ों भक्तों की सहभागिता रहेगी। आमंत्रण के लिए श्रद्धालुओं को पीले चावल और आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
