फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   This is how our Chief Minister is...know with whom we shared the happiness of Diwali.

Ujjain News: ऐसे हैं हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव... जानिए किनके साथ बांटी दीपावली की खुशियां

Fri, 01 Nov 2024 09:36 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 01 Nov 2024 09:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दीपावली पर उज्जैन शहर में पैदल भ्रमण करके नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों को दीपावली की मिठाई भी खिलाई।

विज्ञापन
This is how our Chief Minister is...know with whom we shared the happiness of Diwali.
ऐसे हैं हमारे मुख्यमंत्री....जानिए किनके साथ बाटी दीपावली की खुशियां - फोटो : credit

विस्तार

देशभर में दीपावली का त्यौहार जैसे भी मनाया गया हो, लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी सादगी का परिचय देते हुए धार्मिक नगरी उज्जैन के हामूखेड़ी कुष्ठ धाम में कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली की खुशियां बाटी। मुख्यमंत्री ने कुष्ठ रोगियों को दीपावली के अवसर पर पटाखे तथा मिठाई वितरित कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम अपने त्योहार अपनों के साथ मनाते हैं। कुष्ठ धामवासी मेरा परिवार है, उनके साथ दीपावली का त्योहार मनाना आनंददायक है। अब कुष्ठ धामवासी स्वस्थ हो रहे हैं, आप सभी को दीपावली की हृदय से शुभकामनाएं हैं। आपका हौसला, हिम्मत और आपके अंतर मन की ताकत सराहनीय है।
विज्ञापन

   
मुख्यमंत्री ने पैदल भ्रमण किया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दीपावली पर उज्जैन शहर में पैदल भ्रमण करके नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों को दीपावली की मिठाई भी खिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहर के फ्रीगंज, शहीद पार्क, टावर चौक आदि क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करते हुए नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशलक्षेम पूछी एवं उनके साथ फोटो खिंचवाए। अपने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुकानदारों तथा नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन


दिव्यांग दंपत्ति को दुकान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
फ्रीगंज में राह में चलते हुए मुख्यमंत्री को देखकर दिव्यांग दंपत्ति परमानंद तथा रेखा प्रजापत ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कार्तिक मेला क्षेत्र में अपने स्वरोजगार के लिए एक दुकान उपलब्ध कराने की मांग की, उनकी मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तत्काल कलेक्टर को बुलवाया और दिव्यांग दंपति को उनकी मांग के अनुसार दुकान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। दिव्यांग दम्पत्ति प्रसन्न चित अपने घर को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने की चरखी चलाकर नागरिकों को रस पिलाया
फ्रीगंज क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने गन्ने की चरखी चलाने वाले ललित पाटिल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने स्वयं चरखी पर गन्ने का रस निकाल कर, उपस्थित जनों को पिलाया। मुख्यमंत्री डॉ यादव की सहजता सरलता देखकर नागरिक अभिभूत थे।

देखें तस्वीरें

ऐसे हैं हमारे मुख्यमंत्री....जानिए किनके साथ बाटी दीपावली की खुशियां

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गन्ने की चरखी भी चलाई- फोटो : credit

 

ऐसे हैं हमारे मुख्यमंत्री....जानिए किनके साथ बाटी दीपावली की खुशियां

ऐसे हैं हमारे मुख्यमंत्री....जानिए किनके साथ बाटी दीपावली की खुशियां- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed