फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   This is how Baba Mahakal was decorated in Bhasmarti with sandalwood

Ujjain: चंदन, अबीर और गुलाल से श्रृंगार, भस्म आरती में जटाधारी स्वरूप में नजर आए बाबा महाकाल, खुली तीसरी आंख

Thu, 25 Jul 2024 08:08 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 25 Jul 2024 08:08 AM IST
सार

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही की भस्मारती में बाबा महाकाल का चंदन, अबीर, गुलाल से ऐसा श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को जटाधारी स्वरूप में सजाया गया और उनकी तीसरी आंख भी खुल गई।

विज्ञापन
This is how Baba Mahakal was decorated in Bhasmarti with sandalwood
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज तीन बजे भस्मारती की शुरुआत हुई। सबसे पहले वीरभद्र की आज्ञा लेकर चांदी गेट खोले गए और बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन कर भस्म आरती की गई।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और गुरुवार के महासंयोग पर सुबह 3 बजे भस्म आरती के दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुले गए। पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही की भस्मारती में बाबा महाकाल का चंदन, अबीर, गुलाल से ऐसा श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को जटाधारी स्वरूप में सजाया गया और उनकी तीसरी आंख भी खुल गई। पुजारियों और पुरोहितों द्वारा बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार कर कपूर आरती के बाद  नवीन मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर एवं उंज्जैन संभाग के संयुक्त संचालकगण ने किए भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन
सम्भागीय योजना और सांख्यिकीय विभाग उंज्जैन और इंदौर संभाग के संयुक्त संचालक डॉ पीएस मालवीय, माधव बेंडे और संभागीय स्टाफ के साथ भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के प्रोटोकॉल कार्यालय में मंदिर की व्यवस्था अनुरूप राशि जमा करने के बाद उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। डॉ मालवीय ने अपने सहयोगियों से कहा कि मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए कार्यालयीन प्रावधान अनुसार मंदिर की व्यवस्था और नियमों का पालन करते हुए हमेशा निर्धारित राशि जमा कर भगवान के दर्शन करें। मंदिर के सहा. प्रशा. अधिकारी आर. के. तिवारी ने अतिथि गण को प्रसाद भेँट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed