फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thieves who stole beedis, cigarettes and Vimal caught...now police is investigating other crimes

Ujjain News: उज्जैन के अनोखे चोर, बीड़ी, सिगरेट और विमल के पाउच पर किया हाथ साफ, अब आए पकड़ में

Thu, 22 Aug 2024 11:13 AM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:13 AM IST
सार

चोरों ने दुकान में उतरकर बीडी, सिगरेट, विमल के पाऊच, तेल के पाऊच, मिर्ची, शैम्पू आदि करीब 12000 रुपये का सामान और 4000 नगद मिलाकर 16 हजार रुपये का माल चुराया था। पुलिस अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Thieves who stole beedis, cigarettes and Vimal caught...now police is investigating other crimes
बीडी, सिगरेट और विमल चुराने वाले चोर पकड़ाए...अब पुलिस लगा रही अन्य वारदातो का पता

विस्तार

उज्जैन पुलिस ने अनोखे चोरों को पकड़ा है। उन्होंने एक किराना दुकान पर धावा बोलकर बीड़ी-सिगरेट, विमल पान मसाला पाउच के साथ ही अन्य सामान चुरा लिया था। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनसे 16 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। उनसे अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


17 अगस्त 2024 को बड़नगर थाने में एक शिकायत दर्ज की गई थी कि 14 अगस्त 2024 की मध्य रात्रि में अज्ञात बदमाश ने फरियादी के निर्माणाधीन मकान की छत से उसकी दुकान में घुसकर करीब 12,000 रुपये मूल्य का किराना सामान, जिसमें बीड़ी, सिगरेट, विमल के पाउच, तेल के पाउच, मिर्ची, शैम्पू आदि शामिल हैं, और 4,000 रुपये नकद चुरा लिए थे। कुल मिलाकर चोरी की गई संपत्ति की कीमत 16,000 रुपये आंकी गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर बड़नगर थाने में अपराध क्रमांक 412/24 धारा 309(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने चोरी, लूट और डकैती जैसी घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी कर चोरी का माल बरामद करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी बड़नगर अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने 15 अगस्त 2024 को किराना दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों, निर्मल (पिता भेरू, उम्र 25 वर्ष) और नंदकिशोर (पिता हरिराम, उम्र 24 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम अमला, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से बीड़ी, सिगरेट, विमल के पाउच, तेल के पाउच, मिर्ची और 4,000 रुपये नकद जप्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की गिरफ्तारी 
थाना बड़नगर पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के बारे में सूचना मिली, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी की और उन्हें धरदबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उनके द्वारा बताए गए स्थान से चोरी किया गया किराना सामान और नकदी बरामद कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed