{"_id":"66c9edf52fbe8a79a007c7bf","slug":"thieves-patrolled-pash-colonystole-12-bore-gun-8-live-cartridges-jewelery-and-rs-2-lakh-cash-from-the-house-of-a-retired-soldier-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2029297-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: पाश कॉलोनी में चोरों ने लगाई गश्त, रिटायर्ड फौजी के घर से 12 बोर की बंदूक, जेवर और दो लाख नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: पाश कॉलोनी में चोरों ने लगाई गश्त, रिटायर्ड फौजी के घर से 12 बोर की बंदूक, जेवर और दो लाख नकदी चुराई
Sat, 24 Aug 2024 10:27 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:27 PM IST
सार
अलमारी में रखी दो नाल की बंदूक, सात जिंदा कारतूस, सोने के जेवर और दो लाख नकदी गायब मिले। चोरी की खबर लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के तराना नगर की पाश कॉलोनी कृष्ण कुंज के दो मकानों में चोरों ने वारदात की और लाखों रुपये नकदी सहित जेवर और बंदूक लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी। चोरों को पकड़ने के लिए उज्जैन से डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई थी और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में चार आरोपी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
तराना थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगर की पाश इलाके कृष्ण कुंज कॉलोनी के सबसे पिछले वाली गली में दो मकान में चोरों ने शुक्रवार की रात्रि चोरों ने धावा बोल दिया और लाखों के जेवरात सहित नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी जब मकान मालिक घर पहुंचे और ताला टूटा देखा।
विज्ञापन
तराना पुलिस के अनुसार, गुरुवार की रात तराना के रिटायर्ड फौजी ताराचंद प्रजापति जो वर्तमान में चिकली में प्लांट पर रात को ड्यूटी के बाद ग्राम पचोला में ही रुक गए थे। जब वह शाम 5 बजे घर पहुंचे तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। जब अंदर पहुंचे तो अलमारी में रखी 2 नाल की बंदूक, 7 जिंदा कारतूस, सोने के जेवर और 2 लाख नगदी गायब मिले। चोरी की खबर लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन
घर मालिक ने तराना थाने पहुंच कर चोरी की शिकायत दर्ज कर कराई, जिस पर थाने का अमला मौके पर पहुंचा और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर सीएसपी पल्लवी शुक्ला पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलवाया गया। दूसरी वारदात कृष्ण कुंज कॉलोनी के पास के एक मकान में भी बदमाशों ने की।
एक और मकान को भी बनाया निशाना
यहां के एक और मकान में आरोपियों ने वारदात की और जिस मकान पर हाथ साफ किया वह भी कई दिनों से बंद था और घर मालिक बाहर गए हुए हैं। चोरी की जानकारी लगने के बाद घर मालिक और उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी और फॉरेंसिक टीम भी बदमाशों का पता लगाने के प्रयास में जुट गई थी। जांच के वक्त दोनों घरों के लोगों को घरों से बाहर रखा गया और जांच के बाद ही घर में जाने की बात कही है। पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें चार लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। मौके पर डाग स्क्वॉड भी पहुंची और देखने वाली बात है कि पुलिस दोनों वारदातों का पता लगाने में कितने दिन लगाती है।
