{"_id":"645c53646c51ad72a6063047","slug":"thieves-dominated-in-ujjain-motorcycle-stolen-from-outside-the-house-incident-captured-in-cctv-camera-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: उज्जैन में चोरों का बोलबाला; घर के बाहर से चोरी कर ले गए मोटरसाइकिल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: उज्जैन में चोरों का बोलबाला; घर के बाहर से चोरी कर ले गए मोटरसाइकिल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
Thu, 11 May 2023 08:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 11 May 2023 08:48 AM IST
सार
उज्जैन शहर में इन दिनों चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह पुलिस की गश्त के बावजूद बाहर रखी गाड़ियों को चोरी कर ले जा रहे हैं। हाल ही में चोरों ने घर के बाहर रखी एक होंडा शाइन के निशाना बनाया, चोरी की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
घर के बाहर रखे वाहन को चोरी कर ले जाते चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन शहर में इन दिनों वाहन चोरों का बोलबाला है। वाहन चोर बड़ी आसानी से शहर की गलियों में घूमते हुए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की लाख सख्ती और गश्त के बावजूद भी बदमाश बेखौफ वाहन चोरी कर रहे हैं।
दरअसल पिछले एक पखवाड़े से शहर में हुए अपराधों के बाद पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर उज्जैन पुलिस ने सख्त रूख इख़्तियार कर लिया है। पुलिस द्वारा शहर के तमाम मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया, वाहन चेकिंग बढ़ाई गई, सार्वजनिक तौर पर शराब पीने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई, बावजूद इसके शहर में वाहन चोर बेधड़क होकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वारदात नए शहर की हो या पुराने शहर की चोर देर रात सड़कों और गलियों पर रखी गाड़ियों को चोरी कर अपना निशाना बना रहे हैं। लगातार हो रही इन वाहन चोरी की कड़ी में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को बहादुरगंज निवासी छात्र नमन चौरसिया की होंडा शाइन बाइक दो चोर घर के बाहर से चोरी कर ले गए। नमन ने रात को गाड़ी रखने के बाद जब सुबह कॉलेज जाने के लिए जैसे ही बाहर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से नदारद थी। इस पर नमन ने कोतवाली थाने में वाहन चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया है।
वाहन चोरी की इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो बदमाश नमन के घर के बाहर खड़ी गाड़ी का लॉक तोड़कर उसे ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें खास बात यह है कि चोरी करने वाले युवकों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से बड़ी आसानी से हो रही है, अब इसमें देखना यह है कि पुलिस अपनी तत्परता दिखाते हुए आखिर कब इन चोरों को पकड़ती है।