Ujjain: राम मंदिर उद्घाटन अवसर पर रहेगी भारी सुरक्षा व्यवस्था, आज से 23 तारीख सुबह तक सभी नाके होंगे सील
Ujjain: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर धार्मिक नगरी उज्जैन में भी भारी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। आज शाम 6 बजे से उज्जैन के सभी नाकों पर पुलिस बेरियर लगाकर सघन चेकिंग की जाएगी। साथ ही शहर में चेकिंग के लिए पुलिस द्वारा 100 पॉइंट बनाए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में आज शाम 6 बजे से 23 जनवरी सुबह तक पुलिस व्यवस्था रहेगी। विशेष कर महाकाल मंदिर और महाकाल लोक के आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उज्जैन की होटल एवं लाजों और धर्मशाला में भी सघन चेकिंग की जाएगी। पुलिस विभाग के इंटेलिजेंस ब्यूरो के पुलिसकर्मी एवं अधिकारी भी शहर में तैनात रहेंगे।
सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी
उज्जैन पुलिस लाइन के आरआई रणजीत सिंह राणा ने बताया कि शहर में पुलिस व्यवस्था की कमान संभालने के लिए डेढ़ हजार के लगभग पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही भोपाल से दो विशेष कंपनियां आज दोपहर तक उज्जैन पहुंच रही है। पुलिस के साथ कंपनी के जवान भी चौराहों पर तैनात किए जाएंगे। पुलिस द्वारा महाकाल क्षेत्र, एवं शहर के बाहरी क्षेत्र शहर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने संबंध में आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी तरह का संदिग्ध व्यक्ति या कोई आपत्तिजनक गतिविधि दिखे तो पुलिस को सूचना अवश्य दें।
