फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The young man came and said that oil was dripping from the car

Ujjain News: कार से ऑयल टपक रहा, यह कहकर शातिर ने फंसाया, फिर मौका लगते ही पार कर दिया नौ लाख रुपये से भरा बैग

Fri, 06 Dec 2024 01:24 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2024 01:24 PM IST
सार

उज्जैन में दिनदहाड़े 7 लाख रुपये और 2 लाख की विदेशी मुद्रा से भरा बैग चोरी होने के बाद, पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाश दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
The young man came and said that oil was dripping from the car
पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश।

विस्तार

इंदौर के हार्डवेयर व्यापारी की कार से  उज्जैन के उन्हेल में 9 लाख रुपये का बैग उड़ाने वाले बदमाश की तलाश अभी जारी है। इसी बीच शहर में इस तरह की एक और वारदात हो गई। इस बार बदमाशों ने पुलिस कंट्रोल रूम और माधवनगर थाने से कुछ दूरी पर एक कार चालक को झांसा देकर चार्टर्ड अकाउंटेंट का 9 लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महाश्वेतानगर में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट अजेश पिता ओमप्रकाश अग्रवाल (45) शुक्रवार 6 दिसंबर को विदेश जाने वाले हैं। उन्होंने गुरुवार को बैंक से 7 लाख रुपये निकाले थे, साथ ही उनके पास 2 लाख की विदेशी मुद्रा (सिंगापुर और यूएसए) भी थी। रुपये और विदेशी मुद्रा को बैग में रखकर वह चालक संदीप यादव के साथ गुरुद्वारा के पास शोमेन हेयर सैलून तक पहुंचे, जो माधवनगर थाने और पुलिस कंट्रोल रूम से कुछ दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन


अजेश अग्रवाल सैलून के अंदर चले गए, जबकि चालक संदीप यादव कार में बैठा रहा। इस दौरान एक युवक आया और उसने कहा कि कार से ऑयल टपक रहा है। चालक ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। कुछ मिनट बाद एक और युवक आया और उसने भी ऑयल टपकने की बात कही। इसके बाद चालक संदीप कार से उतरकर बोनट खोलकर ऑयल चेक करने लगा। इसी मौके का फायदा  उठाकर युवक कार में सीट पर रखा रुपये और विदेशी मुद्रा से भरा बैग लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने दोनों युवकों को तलाशने करने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।  इसके बाद घटना की सूचना माधवनगर थाना पुलिस को दी गई। सीएसपी दीपिका शिंदे और थाना प्रभारी राकेश भारती अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि घटना स्थल के आसपास की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे।


क्षेत्र में लगे कैमरों के फुटेज खंगाले गए
दिनदहाड़े 7 लाख नगद और 2 लाख की विदेशी मुद्रा से भरा बैग चोरी होने के बाद, पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। फुटेज में दो बदमाश दिखाई दिए। सूत्रों के अनुसार, आगे की जांच में बदमाशों की संख्या चार होने की पुष्टि हुई। चारों पैदल दिखाई दिए और घासमंडी से पाटीदार ब्रिज की ओर जाते नजर आए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों का रूट ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने पहले रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed