फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The tractor came in reverse and took the life of a four year old innocent

Ujjain News: खेत में चल रहे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आया चार साल का मासूम, मौके पर मौत, पुलिस को चालक की तलाश

Sat, 18 Jan 2025 01:23 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 01:23 PM IST
सार

उज्जैन के ग्राम बदरखां में पूर्व सरपंच आरिफ पटेल के खेत में ट्रैक्टर चल रहा था। जिसकी चपेट में आने से चार साल की मासूम की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही ट्रैक्टर चालक के संबंध में जानकारी स्पष्ट हो पाएगी। 

विज्ञापन
The tractor came in reverse and took the life of a four year old innocent
ट्रैक्टर रिवर्स आया और ले ली चार साल के मासूम की जान, मामला जांच मे जल्द होगी कार्यवाही

विस्तार

उज्जैन जिले में खेत में हल्ली का काम करने वाले परिवार के चार वर्षीय मासूम पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। मासूम की मौके पर मौत हो गई। सड़क हादसे में मासूम बेटे की मोत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


चिमनगंज थाना प्रधान आरक्षक मनोज चावड़ा ने बताया कि ग्राम बदरखां (पिंगलेश्वर) के पास आरिफ पटेल के खेत पर हल्ली का काम करने के लिए आगर मालवा के बैजनाथ निपानिया का रहने वाला परिवार कुछ महीनों पहले आया था। परिवार खेत पर ही टापरी में निवास कर रहा था। शुक्रवार शाम परिवार खेत पर काम में लगा था और 4 वर्षीय पुत्र जय पिता पवन चंद्रवंशी खेल रहा था। इस दौरान खेत पर चल रहे ट्रैक्टर को चालक ने रिवर्स किया, तभी पीछे खड़ा मासूम जय पहिए के नीचे दब गया। उसकी चीख सुनकर परिवार मौके पर पहुंचा और बच्चे को उठाकर  निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस निजी अस्पताल पहुंची और मासूम का शव शासकीय अस्पताल लाया गया। प्रधान आरक्षक चावड़ा के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि खेत पूर्व सरपंच आरिफ पटेल का है और ट्रैक्टर उसका पुत्र चला रहा था। लेकिन, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही ट्रैक्टर चालक के संबंध में जानकारी स्पष्ट हो पाएगी। चालक जो भी हो, उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed