{"_id":"64f741abbeae60beff023f76","slug":"the-one-who-was-searched-in-the-city-was-found-dead-it-was-locked-outside-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: जिसे पूरे शहर में तलाशा, वह घर में ही मिला, बाहर ताला लगा था और अंदर लाश सड़ रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: जिसे पूरे शहर में तलाशा, वह घर में ही मिला, बाहर ताला लगा था और अंदर लाश सड़ रही थी
Tue, 05 Sep 2023 08:26 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 05 Sep 2023 08:26 PM IST
सार
उज्जैन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक हफ्ते से एक व्यक्ति की तलाश परिजन कर रहे थे। उसकी लाश उसके ही घर में मिली है। घर पर ताला लगा था। सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
उज्जैन में घर पर ताला लगा था। सामान बिखरा था। इसमें ही लाश सड़ रही थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले एक हफ्ते से परिजन जिस व्यक्ति को पूरे उज्जैन में तलाश रहे थे, वह घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। घर के बाहर ताला लगा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
छोटी मायापुरी में रहने वाला जितेंद्र रायकवार, 45, उद्योगपुरी में मेहंदी बनाने के कारखाने में काम करता था। रक्षाबंधन पर वह राखी बंधवाकर अपने भाई महेंद्र के घर आगर नाका से छोटी मायापुरी जाने के लिए निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। सात दिन से परिजन उसे शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आगर रोड, देवास रोड, इंदौर रोड, मक्सी रोड आदि क्षेत्रों में तलाश रहे थे। उसकी लाश घर से ही बरामद हुई है। परिजनों ने चिमनगंज थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घर पर सुबह ही पहुंचे थे परिजन
परिजनों ने जितेंद्र को पूरे शहर में तलाशा। घर के बाहर ताला लगा था, इस वजह से किसी को अंदेशा भी नहीं हुआ कि वह अंदर ही होगा। मंगलवार सुबह जब परिजन जितेंद्र के छोटे मायापुरी क्षेत्र के मकान पर पहुंचे तो वहां उन्हें दुर्गंध आई। इस पर उन्होंने घर का ताला खुलवाया। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। लाश सड़ रही थी। जितेंद्र के भाई महेंद्र ने चिमनगंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एफएसएल की टीम ने सुराग जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस मान रही मामले को संदिग्ध
मृतक के परिजनों का आरोप है कि जितेंद्र रायकवार की हत्या हुई है। न सिर्फ कमरे में सामान बिखरा हुआ था, बल्कि बाहर से ताला भी लगा था। जितेंद्र यह कैसे कर सकता था। संदेह जताया जा रहा है कि किसी ने घर में घुसकर पहले सामान लटा और जितेंद्र को मारा। फिर घर के बाहर ताला लगाकर भाग गया।
