Ujjain News: वानरराज को लगा था करंट, सनातनियों ने ऐसी अंतिम यात्रा निकाली की शहरवासियों की आंखें हो गईं नम
उज्जैन के अलकापुरी क्षेत्र में करंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई। हिंदूवादी संगठनों ने उसे ‘वानर राज’ का दर्जा देते हुए पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। ढोल-नगाड़ों के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई, मंत्रोच्चारण हुआ और जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दाह संस्कार संपन्न किया गया।
विस्तार
ये भी पढ़ें - रंगपंचमी पर युवक की हत्या, थाने पहुंचे कहार समाज के लोग, पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग
करंट लगने से वानर की मौत
मक्सी रोड क्षेत्र में सुबह के समय बिजली के तारों की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई। स्थानीय लोग इस घटना से दुखी थे, लेकिन अंतिम संस्कार को लेकर असमंजस में थे। जब हिंदूवादी संगठनों को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने बंदर को ‘वानर राज’ का दर्जा देते हुए उसकी अंतिम यात्रा निकाली और पूरे हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार किया।
विधि-विधान से अंतिम संस्कार
बजरंग दल माधव प्रखंड के सहसंयोजक नितिन मालवीय ने बताया कि सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और सनातन धर्मावलंबियों ने मिलकर वानर राज की अंतिम यात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों के साथ उसकी अर्थी सजाई गई, धार्मिक मंत्रोच्चारण किया गया और पूरे सम्मान के साथ उसे विदाई दी गई। जेसीबी मंगवाकर उचित स्थान पर गड्ढा खुदवाया गया और वहां विधिपूर्वक दाह संस्कार संपन्न हुआ।
ये भी पढ़ें - उज्जैन में महाकाल लोक नया थाना, बागेश्वरधाम में खुलेगी चौकी, भोपाल के कजलीखेड़ा सहित आठ नए थाने मंजूर
धार्मिक आस्था और भावनात्मक जुड़ाव
विश्व हिंदू परिषद के राम यादव ने बताया कि सनातन धर्म में वानर को बजरंगबली का प्रतीक माना जाता है। इसी आस्था के चलते श्रद्धालुओं ने पूरे सम्मान के साथ बंदर की अंतिम यात्रा निकाली और विधिवत संस्कार किया। जब अंतिम यात्रा निकाली गई, तो बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। फूलों से सजी अर्थी पर वानर को रखा गया और सभी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

वानरराज को दफनाने के लिए जेसीबी से खोदा गड्ढा

वानरराज को दी अंतिम विदाई

वानरराज की अंतिम यात्रा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
