फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   The journey from Vande Bharat to Ujjain to Bhopal will be completed in 2 hours 10 minutes

Vande Bharat: अब उज्जैन से भोपाल का सफर होगा और भी आसान, 2 घंटे 10 मिनट में होगी दूरी तय

Mon, 26 Jun 2023 08:31 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 08:31 AM IST
सार

वंदे भारत ट्रेन के रूप में उज्जैन को भोपाल से जोड़ने की नई सौगात मिलेगी। मात्र 2 घंटे 10 मिनट के सफर में यह ट्रेन बिना कहीं रुके सीधे भोपाल पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
The journey from Vande Bharat to Ujjain to Bhopal will be completed in 2 hours 10 minutes
Vande Bharat train - फोटो : ANI

विस्तार

वंदे भारत ट्रेन के रूप में उज्जैन को भोपाल से जोड़ने की नई सौगात मिलेगी। मात्र 2 घंटे 10 मिनट के सफर में यह ट्रेन बिना कहीं रुके सीधे भोपाल पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने इंदौर-भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के संचालन का समय और टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह ट्रेन (20911) रविवार को छोड़कर बाकी दिनों में सुबह 6.30 बजे इंदौर से चलेगी और सुबह 7.15 बजे उज्जैन पहुंचेगी। यहां केवल 5 मिनट का ठहराव लेकर सुबह 7.20 बजे उज्जैन से रवाना होकर 9.35 बजे पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 20912 भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन रात 7.25 बजे भोपाल से चलकर रात 9.30 बजे उज्जैन पहुंचेगी और पांच मिनट रुककर 9.35 बजे वहां से इंदौर के लिए रवाना होगी। रात 10.30 बजे इंदौर आ जाएगी। 
विज्ञापन


दोनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को करेंगे।  वंदे भारत ट्रेन फतेहाबाद होकर भोपाल का सफर तय करेगी। ट्रेन आठ-आठ कोच की चलेगी। उद्घाटन के दिन भोपाल से रवाना वंदेभारत ट्रेन का इंदौर से भोपाल के बीच सभी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन का रखरखाव इंदौर में होना है, इसके लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी कराया जा चुका है। ट्रेन के रखरखाव के लिए इंदौर स्टेशन के पास छह नंबर पिटलाइन को तैयार किया गया है। यहां बिजली की लाइन डाल दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed