फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   The generosity of the councillor, whose house was burnt, he was helped by giving honorarium of two months

Ujjain News: पार्षद की दरियादिली, जिसका मकान जला उसे दो माह का मानदेय देकर की मदद

Tue, 11 Apr 2023 04:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Apr 2023 04:41 PM IST
सार

अशोक नगर में रहने वाली एक महिला के घर में आग लगने से उसकी गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया था, क्षेत्रीय पार्षद ने अपने दो महीने का मानदेय जरूरतमंद महिला को देकर उसकी मदद की।

विज्ञापन
The generosity of the councillor, whose house was burnt, he was helped by giving honorarium of two months
पार्षद ने दो माह का मानदेय जरूरतमंद महिला को दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के वॉर्ड 47 न्यू अशोक नगर में रहने वाली कोमल बाई के मकान में भीषण आग लग गई थी, जिसमें मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कोमलबाई काफी परेशान थी, जिसकी पीड़ा को समझते हुए क्षेत्र पार्षद ने ज्योतिबाराव गोविंदराव फुले की जयंती पर उन्हें अपने दो माह का मानदेय प्रदान किया। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद दिव्या नरेश बलवानी ने बताया कि कोमलबाई के साथ हुए इस घटनाक्रम की जानकारी मुझे काफी समय पूर्व से मिली थी, जिसके बाद से मेरी इच्छा थी कि मैं कोमलबाई की मदद कर सकूं। ज्योतिबाराव गोविंदराव फुले एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किए। इसीलिए मैंने आज उनकी जयंती पर कोमलबाई का यह सहयोग किया है। 
विज्ञापन


लोन के रुपये भी हुए खाक
बताया जा रहा है कि कोमलबाई के मकान में लगी आग में उसके घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, कोमलबाई की किस्मत इतनी अधिक खराब थी कि उसने समूह से जो 25000 उधार लिए थे वह भी इस आगजनी की घटना में जल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed