फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Drummer Blackmailed Woman To Rape, MP Crime News In Hindi

Ujjain News: शादी में ढोल बजाने आए युवक ने महिला का वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

Mon, 08 Jul 2024 12:08 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:08 PM IST
सार

एक ढोली ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। उसने महिला का मोबाइल नंबर निकाला और उसके घर पहुंच गया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।  

विज्ञापन
Ujjain Drummer Blackmailed Woman To Rape, MP Crime News In Hindi
थाना बिरलाग्राम जहां हुई वारदात....

विस्तार

उज्जैन जिले के नागदा के बिरलाग्राम थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना घटित हुई है जिसमें खुशियों में ढोल बजाने आए एक ढोली ने एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर महिला को ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पहले तो महिला ढोली की धमकी से डरती रही, लेकिन जब क्रूरता बढ़ती गई तो महिला ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


बिरला ग्राम थाना प्रभारी संजय माथुर ने बताया कि 21 वर्ष निवासी एक महिला विवाह समारोह में नाच रही थी। वहां ढोल बजाने आए बदनावर के बबलू पिता शंभूलाल ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। महिला आपत्तिजनक हालात में दिखाई दे रही थी। वीडियो को बनाने के बाद बबलू ने महिला को धमकाना शुरू कर दिया कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो उसक यह वीडियो वायरल कर देगा। महिला भी बबलू की बात से डर गई और उसने वही किया जो बबलू उससे कह रहा था। महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद भी वह उसे डराता-धमकाता रहा। महिला ने ज्यादती से तंग आकर थाने पहुंचकर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया। 
विज्ञापन


आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त मे
पुलिस ने इस मामले के आरोपी बबलू पिता शंभू लाल को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिरों की सहायता ली। पुलिस बबलू को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। हालांकि, पुलिस को पता नहीं है कि बबलू ने महिला के किस तरह के वीडियो बनाए थे। महिला के अनुसार आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के नाम पर ही बबलू उसे काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक शादी में हो गया था यह कांड
महिला अपने परिवार की शादी में शामिल होने गई थी जहां ढोली बबलू ने मौका मिलते ही उसका वीडियो बनाया। महिला की जानकारी निकाली। उसके मोबाइल नंबर के माध्यम से वह उसके घर तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed