फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   The dead body of a newly married woman who had a love marriage was found hanging.

Ujjain News: प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 11 Mar 2024 04:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Mar 2024 04:54 PM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन के मेट्रो टॉकीज के सामने रहने वाले पूर्व पार्षद की बहू ने अज्ञात कारणों के चलते दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 10 माह पहले प्रेम विवाह हुआ था और वह बैंक में नौकरी करती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

विज्ञापन
The dead body of a newly married woman who had a love marriage was found hanging.
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

उज्जैन में एक नवविवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस ने बताया कि भावना पति ललित तिवारी (24) रविवार को अपने पति के साथ अंकपात मार्ग स्थित मायके गई थी। वहां से लौटने के बाद दोपहर में अपने कमरे में सोने चली गई। शाम को जब घर में चाय बनी तो ससुर उसे चाय के लिए बुलाने पहुंचे। अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने अपने भाई जीवन गुरु को बुलाया।

विज्ञापन


काफी देर तक अंदर से हलचल नहीं हुई तो परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर कमरे में प्रवेश किया और देखा तो भावना फांसी पर लटकी थी। भावना को फंदे का दुपट्टे काटकर नीचे उतारा और प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने भावना को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान भावना के पिता व अन्य परिजनों को घटना की सूचना दी गई। 
विज्ञापन


भावना के पिता ने लगाए गंभीर आरोप
भावना के पिता सियाराम बैरागी ने बताया कि मामला संदिग्ध है, उसने पुलिस को बयान दिए हैं। परिजनों के अनुसार भावना एचडीएफसी बैंक में जॉब करती थी। पिछले वर्ष मई में उसने ललित से लव मैरीज की थी। मृतिका भावना शहर के भाजपा नेता जीवन गुरु और उनकी पत्नी आरती तिवारी पूर्व पार्षद के भतीजे ललित तिवारी की पत्नी है। पुलिस ने बताया कि शव का पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed