{"_id":"670ba80bbbde95a1e50d5f5b","slug":"the-daughter-had-gone-to-register-her-father-missing-the-police-got-the-deceased-father-identified-by-showing-his-photo-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2209892-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain : गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची बेटी को लगा झटका, पुलिस ने फोटो दिखाकर करवाई मृत पिता की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain : गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची बेटी को लगा झटका, पुलिस ने फोटो दिखाकर करवाई मृत पिता की पहचान
Sun, 13 Oct 2024 04:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:57 PM IST
सार
दो दिन पहले रेलवे पटरियों पर मृत मिले व्यक्ति की उसकी बेटी ने शिनाख्त कर ली है। मृतक की बेटी अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी, जहां पुलिस ने मृतक का फोटो दिखाकर उसकी पहचान कराई।
विज्ञापन
पिता की गुमशुदगी दर्ज कराने गई थी पुत्री, पुलिस ने फोटो दिखाकर करवा दी मृतक पिता की पहचान
विस्तार
उज्जैन। रेलवे पटरियों पर मृत मिले वृद्ध की 2 दिन बाद बेटी ने फोटो देखने के बाद शिनाख्त कर ली। बेटी पिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी, जहां पुलिस ने मृतक का फोटो दिखाया।
पंवासा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर स्थित रेलवे पटरियों से शुक्रवार रात एक वृद्ध का शव पुलिस ने सूचना मिलने पर बरामद किया था। मृतक के सिर में गहरी चोंट लगी थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ट्रेन से टकराने पर उसकी मौत हो है। शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा था और पहचान के प्रयास किये जा रहे थे। रविवार को बजरंग नगर में रहने वाली आरती प्रजापति पंवासा थाने पहुंची और बताया कि पिता जीवन पिता कप्तान प्रजापति 2 दिनों से लापता है, वह शराब पीने के आदी है, पहले भी वह नशा करने के बाद कई बार घर नहीं आते थे सांवरिया दर्शन करने निकल जाते थे। पिता दिहाडी मजदूरी करते है। 2 दिन से घर नहीं लौटने लगा कि सांवरिया दर्शन करने गये होगें, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। एसआई मितेश मिठौरे ने बताया कि आरती से जानकारी लेने के बाद उससे पटरियों से मिले मृतक की फोटो दिखाई गई, उसने कपड़े देखकर पिता के रूप में पहचान कर ली। परिवार को पोस्टमार्टम कक्ष लाया गया। जहां उन्होने लाश जीवन प्रजापति की होना बताई। मामले में मर्ग कायम किया जा चुका था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण सामने आ पायेगा।