फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   The constable went missing from the police station to go home, TI appealed to the people to give information

MP News: थाने से घर जाने के लिए निकला आरक्षक लापता, टीआई ने लोगों से सूचना देने की अपील की

Sun, 26 Mar 2023 01:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 01:49 PM IST
सार

परिजनों ने माधवनगर थाने में जब संपर्क किया तो थाना प्रभारी ने बताया कि वह तो ड्यूटी खत्म होने के बाद घर के लिए रोजाना की तरह निकल गया, लेकिन आरक्षक उसके घर पर नहीं पहुंचा, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
The constable went missing from the police station to go home, TI appealed to the people to give information
माधवनगर थाने का आरक्षक लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब तक आपने किसी भी व्यक्ति के गुमशुदा होने पर इसकी जानकारी थाने पर देते हुए सुना होगा, लेकिन उज्जैन के माधवनगर थाने में पिछले दो दिनों से एक आरक्षक ही लापता हो गया है। जिसकी गुमशुदगी पर थाना प्रभारी ने सभी से अनुरोध किया है कि यदि आरक्षक की कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत थाना माधवनगर पर दें। माधवनगर थाने में पदस्थ आरक्षक नीरज पाराशर निवासी पुलिस लाइन ग्वालियर का मूल निवासी है जो कि दो दिन पहले थाने से ड्यूटी खत्म होने के बाद रोजाना की तरह घर के लिए निकला था, लेकिन वह घर पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


परिजनों ने माधवनगर थाने में जब संपर्क किया तो थाना प्रभारी ने बताया कि वह तो ड्यूटी खत्म होने के बाद घर के लिए रोजाना की तरह निकल गया, लेकिन आरक्षक उसके घर पर नहीं पहुंचा, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। माधवनगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरक्षक पिछले दो दिनों से लापता है किसी भी व्यक्ति को सूचना मिले तो वह थाने में या कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed